राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के कैडेटों के रिवर राफ्टिंग दल को रुद्रप्रयाग से ऋषिकेश के लिए हरी झंडी दिखा कर किया गया रवाना*

 *राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के कैडेटों के रिवर राफ्टिंग दल को रुद्रप्रयाग से ऋषिकेश के लिए हरी झंडी दिखा कर किया गया रवाना*



रिपोर्ट -तहलका यूके/भूपेन्द्र भण्डारी/रुद्रप्रयाग 

रुद्रप्रयाग –  राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के गौरवशाली 75 वर्ष पूरे होने पर अकादमी द्वारा अपनी उपलब्धीयों पर  खुशी मनाने का निर्णय लिया गया हैँ जिसमे विभिन्न गतिविधयों के साथ “माँ तुझे सलाम”गाने की थीम पर पूरे देश मे उत्सव मनाया जा रहा हैँ.


आज रविवार को रुद्रप्रयाग स्थित 6 ग्रीनेडियर बटालियन के नेतृत्व मे NDA के 18 कैडेटों के चार दिवसीय रिवर राफ्टिंग दल को आई वेक्स ब्रिगेड के कर्नल एन एस गनदास,व 6ग्रीनेडियर के मेजर सुरेश सुलई ने फ्लैग आफ के साथ रवाना करते हुए सभी को शुभकामनायें दीं.


आपको बताते चले कि राष्ट्रीय रक्षा अकादमी(NDA) मे तीनो सेनाओ-थला सेना,जल सेना,वायु सेना के कैडेटों को कमीशन से पहले एक साथ प्रशिक्षित किया जाता हैँ,साथ ही मित्र देशो के कैडेटो को भी प्रशिक्षण दिया जाता हैँ.NDA के गौरवशाली सुनहरे 75साल पूरे हो चुके हैँ,अभी तक NDA ने 27 सेना प्रमुख देश को दिये हैँ.जबकि वर्तमान चीफ आफॅ स्टाफ भी एनडीए के पूर्व कैडेट रहे हैँ.


इस अवसर पर 6 ग्रिनेडियर बटालियन के उप कमानधिकारी मेजर सुरेश सुलई ने जानकारी दीं कि NDA द्वारा अपने 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष मे पूरे वर्ष विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैँ,जिसमे रुद्रप्रयाग से रायवाला(ऋषिकेश) तक चार दिवसीय रिवर राफ्टिंग अभियान मे 18 कैडेटों का दल भी शामिल हैँ,जिन्हे आज रुद्रप्रयाग जवाडी वाईपास से 6 ग्रिनेडियर की कुशल व्यवस्थाओ के साथ रवाना किया गया हैँ.


इस अवसर पर 6 ग्रिनेडियर के मेजर निखिल,सूबेदार मेजर सजींव मलिक,यूनिट के जवान सहित एनडीए के अधिकारी,प्रशिक्षक एंव कैडेट मौजूद रहे.

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग के युवाओं के लिए सुनहरा मौका24 होमगार्ड पदों पर भर्ती शुरू,30 जून तक करें आवेदन।

    रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जनपद में पुरुष एवं महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों के कुल 24 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय, उत्तराखंड के निर्देशों…

    केदारनाथ में VIP दर्शन का झांसा देकर ठगी, फर्जी IRCTC एजेंट गिरफ्तार,10 श्रद्धालुओं से 30 हजार रुपये ऐंठने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा.

    रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में खुद को IRCTC एजेंट बताकर यात्रियों को VIP दर्शन कराने का झांसा देकर 30 हजार रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को रुद्रप्रयाग पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *