रुद्रप्रयाग वन प्रभाग द्वारा आज आरक्षित वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण को लेकर की गई कार्यवाही

रुद्रप्रयाग वन प्रभाग द्वारा आज आरक्षित वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण को लेकर कार्यवाही की गई है।



(Tehelka uk)

रुद्रप्रयाग। प्रभागीय वनाधिकारी रुद्रप्रयाग अभिमन्यु ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि वन प्रभाग के अगस्त्यमुनि रेंज के आरक्षित वन रागसी क.स.-2 के तहत भारतीय वन अधिनियम के अंतर्गत आरक्षित वन पर अप्राधिकृत अध्यासन के विरुद्ध कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि रुद्रप्रयाग वन प्रभाग द्वारा भारतीय वन अधिनियम के अंतर्गत चिन्हित व्यक्तियों के विरुद्ध बेदखली की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इसके साथ ही 2 वर्षों की सुनवाई व कई अवसर दिए जाने के बाद भी अवैध अतिक्रमणकारियों द्वारा प्रश्नगत भूमि पर अपना स्वामित्व साबित नहीं किए जाने के बाद प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा बेदखली का आदेश पारित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के विरुद्ध की गई कार्यवाही के तहत 04 व्यक्तियों के अप्राधिकृत अध्यासनों से 0.0573 है. आरक्षित वन भूमि को कब्जे में लिया गया। इसके साथ ही मा. उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय एवं राजमार्ग के समीप वन क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण को हटाने हेतु नियमानुसार यथाशीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

  • Related Posts

    ऑरेंज अलर्ट के चलते रुद्रप्रयाग में कल सभी स्कूल बंदभारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी रहेगा अवकाश

    रुद्रप्रयाग, 27 जुलाई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा 28 जुलाई को जनपद के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली तथा तेज से अति तेज बारिश…

    75 हजार गौ सेवकों की आवाज पहुंची राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री तक,रुद्रप्रयाग से 3000 पन्नों का ज्ञापन, ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने की उठी मांग..

    रुद्रप्रयाग, 27 जुलाई। गौ संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर चल रहे देशव्यापी ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के दूसरे चरण के तहत सोमवार को रुद्रप्रयाग से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *