वंचित पेंशनधारकों के लिए आयोजित किए जाएंगे विशेष शिविर, जनपद व विकासखंड स्तर पर टीमें गठित।

वंचित पेंशनधारकों के लिए आयोजित किए जाएंगे विशेष शिविर, जनपद व विकासखंड स्तर पर टीमें गठित।



(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग। जनपद के अंतर्गत ऐसे सभी पात्र लाभार्थी जो पेंशन संबंधी योजनाओं से वंचित हैं तथा उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिलाधिकारी ने ऐसे लाभार्थियों हेतु विकासखंड वार *विशेष शिविर* आयोजित करने के आदेश दिए हैं। शिविर में लाभार्थियों के जरूरी दस्तावेज तैयार किए जाएंगे, ताकि वंचित पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल सके। 

       जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने बताया कि प्रायः उनके संज्ञान में आ रहा है कि जनपद के अंतर्गत कतिपय व्यक्ति पेंशन योजनाओं से वंचित हैं, जिन्हें लाभ नहीं मिल पा रहा है। उक्त प्रकरण का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने पेंशन से वंचित लाभार्थियों हेतु विशेष शिविर *पेंशन संतृप्तिकरण अभियान* चलाए जाने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 06 सदस्यों की जनपद स्तरीय टीम का गठन किया है। समिति द्वारा विकासखंड वार रोस्टर जारी किया जाएगा। *पेंशन संतृप्तिकरण अभियान* के तहत आयोजित शिविर में लाभार्थियों की पेंशन से संबंधित समस्त औपचारिकताएं पूर्ण की जाएंगी।

        इसके अलावा विकासखंड स्तर पर भी संबंधित तहसीलदार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है, जो आयोजित शिविर में पात्र लाभार्थियों का आय प्रमाण पत्र व स्थाई निवास प्रमाण पत्र आदि जरूरी दस्तावेज मौके पर ही अविलंब जारी करना सुनिश्चित करेगी। पेंशन संबंधी अधिक जानकारी के लिए 6399826926 अथवा 9643760208 पर संपर्क किया जा सकता है।

       जिलाधिकारी ने उक्त गठित टीमों के अधिकारियों से निर्धारित रोस्टर समयानुसार आयोजित करने के निर्देश जारी करते हुए कहा कि *पेंशन संतृप्तिकरण अभियान* के तहत आयोजित होने वाले शिविर के बाद भी यदि पेंशन संबंधी कोई प्रकरण उनके संज्ञान में आता है तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।

  • Related Posts

    24 अद्धे व 3 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद,नशे के खिलाफ अभियान में रुद्रप्रयाग पुलिस को सफलता

    रुद्रप्रयाग जनपद में अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 2 मार्च को कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने चौकी दुर्गाधार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को…

    त्योहारों पर सुरक्षा का सख्त पहरा, रुद्रप्रयाग पुलिस का रात्रि गश्त अभियान तेजसंदिग्ध गतिविधियों पर नजर, हुड़दंगियों पर होगी कड़ी कार्रवाई।

    आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए द्वारा व्यापक स्तर पर रात्रिकालीन गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *