14 व 15 जुलाई को बंद रहेंगे प्रदेश के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश हुआ जारी।

14 व 15 जुलाई को बंद रहेंगे प्रदेश के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश हुआ जारी।

 (तहलका यूके/रुद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयाग। राज्य में अतिवृष्टि के दृष्टिगत दिनांक 14 व 15 जुलाई, 2023 को जनपद के समस्त विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में दो दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

       प्रभारी जिलाधिकारी/अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि संपूर्ण राज्य में लगातार अतिवृष्टि के कारण विभिन्न प्रकार की आपदाएं यथा भू-स्खलन, त्वरित बाढ़, बोल्डर गिरना, जल-भराव, सड़क मार्ग बंद आदि घटनाएं घटित हो रही हैं। साथ ही किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए शासन के निर्देशानुसार संभावित आपदाओं के न्यूनीकरण व प्रबंधन के दृष्टिकोण से जनपद के अंतर्गत समस्त विद्यालयों (निजी व सरकारी) एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 14 व 15 जुलाई को सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक संस्थानों में अध्यापकों व कर्मचारियों सहित दो दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा  अधिकारी माध्यमिक,बेसिक सहित जिला कार्यक्रम अथिकारी बाल विकास  को  शासन से प्राप्त निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रस्तुतिकरण में जनपद रुद्रप्रयाग के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…