आपदा प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता प्रदान करने हेतु जिला प्रशासन तत्पर,जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग आपदा की हर स्थिति में आम जनमानस के साथ

रुद्रप्रयाग।दिनांक 26 जुलाई, 2025 को जनपद रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि तहसील अंतर्गत राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र अगस्त्यमुनि में हुई आपदा की सूचना पर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित क्षेत्र में त्वरित राहत एवं पुनर्वास कार्य संचालित किए गए।
जिलाधिकारी प्रतीक जैन द्वारा दिए गए निर्देशों पर संबंधितअधिकारियों द्वारा, आपदा ग्रस्त क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर पाया गया कि आपदा से प्रभावित ग्राम सभाओं में कुछ परिवारों के आवासीय मकानों एवं गौशालाओं के नीचे भू धंसाव हुआ है। प्रभावित परिवारों को जिला प्रशासन द्वारा तत्काल राहत किट तथा त्रिपाल आदि वितरित किए गए हैं। ग्राम पंचायत अमोठा सौड़ी के बगड़तोक में आठ परिवारों को आंशिक नुकसान की सूचना पर तत्काल राहत कार्यवाही की गई। इनमें महेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, नारायणी देवी, यशवीर सिंह, दीपक सिंह, दिलीप सिंह, जगजीत सिंह, के नाम सम्मिलित हैं, उक्त परिवारों को खाद्यान्न राहत किट एवं त्रिपाल वितरित की गई तथा राहत हेतु पंचायत भवन में अस्थाई रूप से ठहरने की व्यवस्था की गई तथा उक्त परिवारों को राशन एवं सोलर लाइट देने की कार्यवाही गतिमान है। आपदा के अंतर्गत कोई पशु हानि एवं जनहानि नहीं हुई है
ग्राम चमेली के अंतर्गत दो मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनके स्वामी श्री विनोद लाल पुत्र भादू लाल एवं श्री बलबीर लाल पुत्र तोंगी लाल हैं, उक्त परिवारों को मुआवजा हेतु कार्यवाही राजस्व उप निरीक्षक द्वारा की गई है तथा इन्हें भी खाद्यान्न राहत किट, टेंट तथा त्रिपाल आदि उपलब्ध कराए गए हैं। ग्राम रूमसी के अंतर्गत कोई भवन क्षति होना नहीं पाया गया है परंतु पेयजल लाइन पैदल सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त होना पाया गया जिसका पुनर्निर्माण कार्य प्रभावी रूप से गतिमान है, ग्राम धान्यो मैं निवासरत परिवार की दीवार की क्षति के संबंध में राजस्व उप निरीक्षक अगस्तमुनि द्वारा निरीक्षण किया जा चुका है। आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत लाइन, सड़क मार्ग आदि की मरम्मत हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है।
जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के निर्देशों के क्रम में समस्त प्रभावित परिवारों को हर संभव त्वरित सहायता एवं पुनर्वास सुविधा प्रदान की जा रही है तथा प्रशासन द्वारा स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।
जिला प्रशासन आपदा की हर स्थिति में आम जनमानस के साथ खड़ा है।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण