केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ रुद्रप्रयाग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गौरीकुंड पुलिस चौकी की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों के कब्जे से कुल 32 बोतल शराब बरामद की। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली सोनप्रयाग के अंतर्गत गौरीकुंड पुलिस चौकी की टीम ने यह कार्रवाई की।

पहले मामले में पुलिस ने नेपाली मूल के कमल देव थापा पुत्र मन बहादुर थापा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से मैकडॉवेल्स ब्रांड की 14 बोतल शराब बरामद हुई। वहीं, दूसरे मामले में चमोली निवासी लक्ष्मण सिंह पुत्र केदार सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से रॉयल स्टैग ब्रांड की 18 बोतल शराब मिली।

दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 32 बोतल शराब बरामद की है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा टला! बेलनी पुल के पास सड़क से नीचे पलटी कार, बाल-बाल बचा पूरा परिवार

    रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर बेलनी पुल के समीप शुक्रवार को एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे के समय कार में पूरा परिवार सवार था।…

    रुद्रप्रयाग को मिलीं 24 नई एएनएम, ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत होंगी स्वास्थ्य सेवाएं…

    मेरिट के आधार पर काउंसलिंग के बाद आवंटित किए गए नियुक्ति स्थल, एक माह के भीतर ग्रहण करना होगा कार्यभार रुद्रप्रयाग। जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने के लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा टला! बेलनी पुल के पास सड़क से नीचे पलटी कार, बाल-बाल बचा पूरा परिवार

    रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा टला! बेलनी पुल के पास सड़क से नीचे पलटी कार, बाल-बाल बचा पूरा परिवार

    रुद्रप्रयाग को मिलीं 24 नई एएनएम, ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत होंगी स्वास्थ्य सेवाएं…

    रुद्रप्रयाग को मिलीं 24 नई एएनएम, ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत होंगी स्वास्थ्य सेवाएं…

    अर्जुन बैंड के पास खाई में गिरा इको वाहन, तीन की मौत, पांच घायल,शादी समारोह से लौट रहे थे वाहन सवार..

    अर्जुन बैंड के पास खाई में गिरा इको वाहन, तीन की मौत, पांच घायल,शादी समारोह से लौट रहे थे वाहन सवार..

    रुद्रप्रयाग से तीन निरीक्षकों का तबादला, पुलिस कार्यालय में आयोजित समारोह में दी गई भावभीनी विदाई..

    रुद्रप्रयाग से तीन निरीक्षकों का तबादला, पुलिस कार्यालय में आयोजित समारोह में दी गई भावभीनी विदाई..

    कंडारा मोटर मार्ग पर 500 मीटर गहरी खाई में गिरा बोलेरो, चार की मौत, छह घायल

    कंडारा मोटर मार्ग पर 500 मीटर गहरी खाई में गिरा बोलेरो, चार की मौत, छह घायल

    रुद्रप्रयाग में 21 अभ्यर्थियों का होमगार्ड में चयन, तीन पद रह गए रिक्त,

    रुद्रप्रयाग में 21 अभ्यर्थियों का होमगार्ड में चयन, तीन पद रह गए रिक्त,