सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी के निर्देशन में विकासखंड अगस्त्यमुनि के शहीद भगवान सिंह राजकीय इंटर कॉलेज, क्यूँजा में सेवा संकल्प अभियान के तहत वृक्षारोपण, स्वच्छता जागरूकता, करियर काउंसलिंग सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वहीं, करियर काउंसलिंग के जरिए छात्र-छात्राओं को विभिन्न शैक्षिक और व्यावसायिक अवसरों की जानकारी दी गई, ताकि वे अपने भविष्य को लेकर बेहतर निर्णय ले सकें।

इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली ने विद्यालय के सभी 133 छात्र-छात्राओं को फल और लेखन सामग्री वितरित की। विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस पहल से उनमें शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। साथ ही चित्रकला गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और समाज में जनसेवा की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

  • Related Posts

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ रुद्रप्रयाग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गौरीकुंड पुलिस चौकी की टीम…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    रुद्रप्रयाग। सेवा संकल्प अभियान के तहत दूरस्थ राजकीय इंटर कॉलेज खेड़ाखाल में एक दिवसीय व्यावसायिक परामर्श एवं रोजगार मार्गदर्शन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 83 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    चारधाम यात्रा में बढ़ती भीड़ पर आयुक्त अलर्ट, धामवार बनेगी क्राउड मैनेजमेंट की रणनीति।

    चारधाम यात्रा में बढ़ती भीड़ पर आयुक्त अलर्ट, धामवार बनेगी क्राउड मैनेजमेंट की रणनीति।

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…