रुद्रप्रयाग में राशन कार्डों का डोर-टू-डोर सत्यापन शुरू,अपात्र पाए जाने पर होगी कार्रवाई; प्रतीक जैन

रुद्रप्रयाग- जनपद रुद्रप्रयाग के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना,अन्त्योदय, और राज्य खाद्य योजना के अंतर्गत जारी सभी राशन कार्डों यूनिटों का डोर-टू-डोर सर्वेक्षण एवं सत्यापन कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। यह कार्य गठित सत्यापन टीमों द्वारा घर-घर जाकर किया जा रहा है। 30 अगस्त तक सभी लोग स्वेच्छा से अपने कार्डो को जमा करा दें।पP

बताते चलें कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत परिवार की मासिक आय 15,000 रुपये से कम,जबकि राज्य खाद्य योजना के तहत वार्षिक आय 5 लाख रुपये से कम होने पर ही योजना का लाभ लिया जा सकता है। निर्धारित सीमा से अधिक आय वाले परिवार योजना के अंतर्गत अपात्र माने जाएंगे।

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिन परिवारों की वर्तमान में आर्थिक स्थिति सुधर चुकी है और वे अब पात्रता की सीमा में नहीं आते, वे स्वेच्छा से अपना राशन कार्ड सत्यापन टीम, पूर्ति निरीक्षक, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, विकास खंड कार्यालय या जिला पूर्ति कार्यालय में समर्पित कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सत्यापन के दौरान यदि कोई राशन कार्डधारक अपात्र पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 और आवश्यक वस्तु अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वितरित खाद्यान्न की वसूली बाजार दर पर की जाएगी। यह अभियान पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और अपात्रों की पहचान के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। सभी नागरिकों से ईमानदारीपूर्वक सहयोग की अपेक्षा की जाती है ताकि जनहितकारी योजनाओं का लाभ वास्तव में जरूरतमंदों तक पहुंचे।

  • Related Posts

    तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चला स्वच्छता का महाअभियान, पुलिस, पुजारी, स्थानीय लोग और श्रद्धालु आए साथ, हिमालय को स्वच्छ रखने का दिया संदेश…

    चोपता/रुद्रप्रयाग। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम और चंद्रशिला ट्रैक को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। तुंगनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी…

    आषाढ़ संक्रांति पर श्री केदारनाथ धाम में संपन्न हुआ भुकुंड भैरवनाथ हवन, क्षेत्र की खुशहाली और विश्व कल्याण की कामना

    केदारनाथ। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम में आषाढ़ संक्रांति के पावन अवसर पर सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए भुकुंड भैरवनाथ हवन विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *