स्पीड पोस्ट से श्रद्धालुओं तक पहुंचेगा श्री बदरीनाथ धाम एवं केदारनाथ धाम का प्रसाद: हेमंत द्विवेदी

एमओयू के तहत बीकेटीसी ने प्रसाद के पैकेट पोस्ट आफिस के सुपुर्द किये।

देहरादून:। बीकेटीसी ने औपचारिक रूप से एमओयू के तहत स्पीड पोस्ट से श्रद्धालुओं को प्रसाद भेजने की सेवा शुरू कर दी है।श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने आज बीकेटीसी के केनाल रोड स्थित कार्यालय में भगवान बदरी विशाल तथा भगवान केदारनाथ जी के प्रसाद के पैकेट देहरादून स्थित भारतीय पोस्ट आफिस उप मंडल अधिकारियों को सौंपे।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि श्रद्धालुओं को धामों का प्रसाद पहुंचना सुनिश्चित करने के लिए बीकेटीसी ने डाक विभाग के साथ अनुबंध किया है जिसके तहत पोस्ट आफिस के प्रतिनिधि बीकेटीसी के केनाल रोड कार्यालय से प्रसाद के पैकेट स्पीड पोस्ट हेतु प्राप्त करेंगे। भगवान बदरी विशाल एवं भगवान केदारनाथ जी की दीर्घकालिक पूजा करवाने वाले श्रद्धालुओं को पांच से दस वर्ष तक प्रति यात्रा वर्ष प्रसाद भेजा जायेगा।

आज बीकेटीसी की ओर से प्रसाद के 42 पैकेट स्पीड पोस्ट हेतु डाक विभाग के अधिकारियों- कर्मचारियों को सौंपे गये।इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल सहित सहायक निदेशक ( मार्केटिंग) आशीष कुमार, सहायक डाक अधीक्षक दिनेश तोमर एवं मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव योवन कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग ने अपने मिलनसार अधिकारी को दी भावभीनी विदाई,निरीक्षक मनोज बिष्ट के कार्य और व्यवहार को सभी ने किया याद

    रुद्रप्रयाग। पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग के सभागार में आज एक भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला, जब स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के निरीक्षक मनोज बिष्ट के जनपद देहरादून स्थानांतरण पर…

    रुद्रप्रयाग होटल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा,लिव-इन पार्टनर ने दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

    रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय स्थित गैलेक्सी होटल में हुई महिला हत्या की गुत्थी को रुद्रप्रयाग पुलिस ने सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *