आपदा प्रभावित कई क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर से पहुचायी जा रही राहत सामग्री, विधुत व्यवस्था के लिए जरनेटर की होगी व्यवस्था:भरत चौधरी विधायक

रुद्रप्रयाग- जनपद रुद्रप्रयाग के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा लगातार राहत कार्य जारी है जिसके चलते अगस्तमुनि में राज सामग्री एकत्रित कर, यहां से जिला पूर्ति विभाग के जरिए खाद्य सामग्री के पैकेट बनाकर वाहनों तथा हेलीकॉप्टर के जरिए आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।

जिला पूर्ति अधिकारी के एस कोहली बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों पर पूर्ति विभाग द्वारा आपदा ग्रसित क्षेत्र में जरूरी खाद्य सामग्री की आपूर्ति की जा रही है कहा कि जिन स्थानों पर दूध सब्जी इत्यादि खाद्य सामग्री उपलब्ध नहीं हो पा रही है वहां आवश्यकता अनुसार विभागीय स्तर पर ग्रामीणों को मदद पहुंचाई जा रही है।

रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी ने बताया कि आपदाग्रस्त क्षेत्र में रसद सामग्री हेलीकॉप्टर से भेज रहे हैं। इन क्षेत्रों में जनरेटर भिजवाकर नेटवर्क सेवा जल्द बहाल की जाएगी। कहा कि सरकार से विधायक निधि आपदा अनुरूप संशोधन करने की अपील की गई है। साथ ही स्वयं सेवक संघ द्वारा भी इन क्षेत्रों में राहत बचाव कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा क्षेत्र में बीमार व गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए चिकित्सकों की तैनाती की गई है।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष रीतू नेगी ने कहा कि बांगर क्षेत्र में आई आपदा के चलते शासन प्रशासन द्वारा निरन्तर राहत बचाब कार्य किया जा रहा है, जरूरी सामग्री पहुचाई जा रही है, हालांकि आपदा के कारण सड़कों की स्थिति फिलहाल खराब हुई है, लगातार सड़को को खोलने के प्रयास भी जारी है।

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग में युवती का पीछा कर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज।

    रुद्रप्रयाग, 31 जुलाई। रुद्रप्रयाग में एक युवती का पीछा कर अश्लील टिप्पणियां और अभद्रता करने के मामले में कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा…

    रुद्रप्रयाग विधानसभा में यूकेडी का गांव-गांव जनसंपर्क अभियान तेज,भरत सिंह राणा ने सान्दर और भैंसगांव में लोगों से मांगा समर्थन।

    रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ एवं रुद्रप्रयाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *