आये दिन भूस्खलन-भूधसाव की घटनाओं के लिए मनुष्य खुद जिम्मेदार:डॉ. बिष्ठ

रुद्रप्रयाग । उत्तराखण्ड के पहाड़ों में आय दिन भूस्खलन,भूधसाव जैसी घटनाओं का बढ़ना बहुत बड़े दुष्परिणाम के संकेत नजर आ रहे हैं, अगर मनुष्य ने अपने स्वार्थ को लेकर प्रकृति के साथ होने वाले खिलवाड़ को नही रोका तो इसके बुरे बुरे प्रभाव भुगतने पड़ेंगे।

गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध भू वैज्ञानिक डॉ. एम पी एस बिष्ट ने बताया कि लगातार अलकनंदा, मंदाकिनी नदीयों की तलहटी क्षेत्रो में भूधसाव, भूस्खलन जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही है, इसके लिए मनुष्य खुद जिम्मेदार है। क्योंकि मनुष्य ने प्रकृति के साथ चलना छोड दिया है, और प्रकृति को अपने स्वार्थ, विकास, लालच के हिसाब से चलाने की कोशिशें की जा रही है। मनुष्य प्राकृतिक मजबूत पहाड़ों में अपनी सुविधा, स्वार्थ के लिए जगह जगह सड़कें, टनलें, बड़े बड़े होटल, लाजो का निर्माण करते जा रहे हैं, जिससे पहाड़ियां कमजोर होती जा रही है, यही प्रमुख कारण है कि पहाड़ो में हर साल नए नए डेंजर जोन तैयार हो रहे हैं।

भूवैज्ञानिक बिष्ट का मानना है कि इंसान को जिस जगह रहना चाहिए वह वहाँ नही रह रहा, बल्कि अपनी सुविधा, लालच में जहाँ नहीँ रहना चाहिए वहाँ बस जा रहे हैं। समय रहते अभी भी नहीं सम्भले तो आने वाले समय में बड़ा नुकसान भी झेलना पड़ सकता है।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण