स्वच्छता का संकल्प: केदारनाथ धाम में चला विशेष सफाई अभियान,मंदिर परिसर से वीआईपी हेलीपैड तक संस्थाओं और श्रद्धालुओं ने संभाली स्वच्छता की कमान।

रुद्रप्रयाग । विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक विशेष पहल की गई। जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के निर्देशों के क्रम में नगर पंचायत केदारनाथ, बद्री-केदार मंदिर समिति, केदारसभा, व्यापार संघ, सुलभ इंटरनेशनल और हीलिंग हिमालयाज फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से मंदिर परिसर से वीआईपी हेलीपैड तक व्यापक सफाई अभियान चलाया। अभियान में स्थानीय संस्थाओं, पर्यावरण मित्रों और तीर्थयात्रियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और धाम को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया।
शनिवार को चलाए गए इस विशेष सफाई अभियान के तहत मंदिर परिसर, पैदल मार्ग और आसपास के सार्वजनिक स्थलों से कूड़ा-कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया। अभियान का उद्देश्य केदारनाथ धाम में स्वच्छता बनाए रखना और श्रद्धालुओं को साफ-सुथरा वातावरण उपलब्ध कराना रहा।
सफाई अभियान में केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, बीकेटीसी सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती, वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित प्रवीण तिवारी, रोशन त्रिवेदी, कृष्णकांत जुगरान, नगर पंचायत केदारनाथ के पर्यावरण पर्यवेक्षक हिमांशु नेगी, सुपरवाइजर करन सिंह बिष्ट, सुलभ इंटरनेशनल के सुपरवाइजर रणजीत कुमार सिंह, मिंटू पाठक, हीलिंग हिमालयाज फाउंडेशन के फील्ड मैनेजर ललित ठाकुर सहित पर्यावरण मित्रों और बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों ने सहभागिता की।
केदारनाथ धाम में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या के बीच इस तरह के अभियान स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रशासन और स्थानीय संस्थाओं का प्रयास है कि देवभूमि के इस पवित्र धाम की स्वच्छता और गरिमा हर हाल में बनी रहे।

  • Related Posts

    बसुकेदार मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार,बड़ा हादसा टला, तीनों युवक सुरक्षित..

    रुद्रप्रयाग। बसुकेदार क्षेत्र में मंगलवार शाम एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी…

    एसपी नीहारिका तोमर ने किया ऊखीमठ कोतवाली का औचक निरीक्षण

    रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने मंगलवार को कोतवाली ऊखीमठ का आकस्मिक निरीक्षण कर कानून व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव और पुलिस कर्मियों के लिए चल रही सुविधाओं का जायजा लिया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *