तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चला स्वच्छता का महाअभियान, पुलिस, पुजारी, स्थानीय लोग और श्रद्धालु आए साथ, हिमालय को स्वच्छ रखने का दिया संदेश…

चोपता/रुद्रप्रयाग। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम और चंद्रशिला ट्रैक को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। तुंगनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी अभिषेक मैठाणी की अपील पर आयोजित इस अभियान में रुद्रप्रयाग पुलिस, स्थानीय संस्थाओं, व्यापारियों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए श्रमदान किया।

अभियान के दौरान चोपता से तुंगनाथ मंदिर और चंद्रशिला ट्रैक तक फैले प्लास्टिक, पानी की बोतलें, रैपर तथा अन्य कूड़े-कचरे को एकत्र किया गया। सफाई अभियान में शामिल लोगों ने बोरों में कचरा भरकर उसे उचित निस्तारण के लिए नीचे चोपता क्षेत्र तक पहुंचाया।

इस अवसर पर प्रतिभागियों ने कहा कि हिमालयी क्षेत्रों की स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर यात्री और श्रद्धालु का भी दायित्व है। अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना और देवभूमि की प्राकृतिक सुंदरता को सुरक्षित रखना रहा।

मुख्य पुजारी अभिषेक मैठाणी ने सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की कि वे तुंगनाथ धाम और चंद्रशिला ट्रैक की पवित्रता एवं स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। वहीं स्थानीय लोगों ने भी इस पहल को सराहनीय बताते हुए भविष्य में ऐसे अभियान लगातार चलाने की बात कही।

स्वच्छता अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छ ट्रैक, स्वच्छ धाम और स्वच्छ देवभूमि ही आने वाली पीढ़ियों के लिए हिमालय की अमूल्य धरोहर को सुरक्षित रख सकती है।

  • Related Posts

    बसुकेदार मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार,बड़ा हादसा टला, तीनों युवक सुरक्षित..

    रुद्रप्रयाग। बसुकेदार क्षेत्र में मंगलवार शाम एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी…

    एसपी नीहारिका तोमर ने किया ऊखीमठ कोतवाली का औचक निरीक्षण

    रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने मंगलवार को कोतवाली ऊखीमठ का आकस्मिक निरीक्षण कर कानून व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव और पुलिस कर्मियों के लिए चल रही सुविधाओं का जायजा लिया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *