रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा छेड़छाड़ के आरोपी की गिरफ्तारी

रुद्रप्रयाग पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी को दबोचा

रुद्रप्रयाग। थाना अगस्त्यमुनि क्षेत्रान्तर्गत एक युवती से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 16 सितम्बर 2025 की है, जब क्षेत्र की एक युवती ने थाने में तहरीर देकर छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर थाना अगस्त्यमुनि में मुकदमा अपराध संख्या 40/2025, धारा 74 व 75(1) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्परता से सुरागरसी-पतारसी की कार्रवाई की और आज आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद यासीन पुत्र स्व. रसूल बख्श, निवासी बेड़ूबगढ़, अगस्त्यमुनि, जिला रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।

  • Related Posts

    तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चला स्वच्छता का महाअभियान, पुलिस, पुजारी, स्थानीय लोग और श्रद्धालु आए साथ, हिमालय को स्वच्छ रखने का दिया संदेश…

    चोपता/रुद्रप्रयाग। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम और चंद्रशिला ट्रैक को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। तुंगनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी…

    आषाढ़ संक्रांति पर श्री केदारनाथ धाम में संपन्न हुआ भुकुंड भैरवनाथ हवन, क्षेत्र की खुशहाली और विश्व कल्याण की कामना

    केदारनाथ। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम में आषाढ़ संक्रांति के पावन अवसर पर सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए भुकुंड भैरवनाथ हवन विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *