चोराबाड़ी और बासुकीताल ट्रेक पर प्रशासन सख्त – बिना अनुमति ट्रेकिंग पर होगी कार्रवाई

रुद्रप्रयाग : जिले के प्रसिद्ध ऊँचाई वाले ट्रेक मार्ग चोराबाड़ी ताल और बासुकीताल जाने वाले ट्रेकर्स के लिए प्रशासन ने सख्त हिदायत जारी की है। जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन ने कहा है कि बिना अनुमति के कोई भी व्यक्ति इन ट्रेक्स पर न जाए, अन्यथा उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने बताया कि इन क्षेत्रों में इन दिनों अत्यधिक बर्फबारी हुई है, जिससे रास्ते पूरी तरह बर्फ से ढके हुए हैं। पगडंडियाँ बर्फ में गायब हो चुकी हैं और ऑक्सीजन की कमी के कारण ट्रेकिंग जोखिमपूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि बिना प्रशासनिक अनुमति के जाने वाले लोग न केवल खुद को खतरे में डालते हैं, बल्कि बचाव दल को भी जोखिम में डालते हैं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जो ट्रेकर प्रशासन से अनुमति लेकर जाते हैं, उनके साथ SDRF, DDRF, पुलिस या स्थानीय गाइड को भेजा जाता है ताकि उन्हें पूरे रूट की जानकारी और सुरक्षा मिल सके। उन्होंने अपील की कि वर्तमान मौसम में किसी भी ट्रेक पर जाने से पहले प्रशासन से अनिवार्य रूप से अनुमति ली जाए।

प्रशासन ने कहा है कि फिलहाल मौसम की स्थिति प्रतिकूल है और चोराबाड़ी ताल व बासुकीताल की ओर जाने वाले मार्गों पर जाना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। ऐसे में सभी पर्यटक और ट्रेकर सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

  • Related Posts

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रस्तुतिकरण में जनपद रुद्रप्रयाग के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…