राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बाबा केदारनाथ के किए दर्शन, रुद्राभिषेक कर मांगा विश्व कल्याण का आशीर्वादकेदारघाटी का हर कण शिवमय, श्रद्धालुओं संग किया जयघोष — राज्यपाल

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने मंगलवार सुबह बाबा केदारनाथ धाम पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की और विश्व कल्याण व उत्तराखंड की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। राज्यपाल सुबह करीब आठ बजकर पैंतालीस मिनट पर हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे, जहां अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा और मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत ने उनका स्वागत किया।

मंदिर पहुंचकर राज्यपाल ने रुद्राभिषेक पूजा कर भगवान केदारनाथ से प्रदेश के सतत विकास की कामना की। इस दौरान उन्होंने तीर्थ पुरोहित समाज से भेंट कर पारंपरिक मंत्रोच्चारण के बीच आशीर्वाद प्राप्त किया। राज्यपाल ने कहा कि केदारघाटी का प्रत्येक कण शिवमय है और यहां की भूमि में प्रवेश करते ही मन ध्यानमग्न हो जाता है।

राज्यपाल ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का अभिवादन करते हुए ‘बोलो बाबा केदारनाथ की जय’ के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता विनय झिंकवाण ने राज्यपाल को बताया कि अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं और शेष अंतिम चरण में हैं।

राज्यपाल ने पुनर्निर्माण, यात्रा प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा को सुचारू और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने में प्रशासन, मंदिर समिति, पुलिस और आपदा प्रबंधन टीमों की भूमिका सराहनीय रही है। इस अवसर पर मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल, एसडीएम ऊखीमठ अनिल शुक्ला, अध्यक्ष पं. राजकुमार तिवारी सहित अन्य अधिकारी व तीर्थ पुरोहित उपस्थित रहे।
“`

  • Related Posts

    शराब के नशे में हुड़दंग मचाने वाला युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    रुद्रप्रयाग । ग्राम कपणियां में शराब के नशे में हुड़दंग, गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू एक युवक को रुद्रप्रयाग पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी (चमोली)…

    रुद्रप्रयाग में युवती का पीछा कर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज।

    रुद्रप्रयाग, 31 जुलाई। रुद्रप्रयाग में एक युवती का पीछा कर अश्लील टिप्पणियां और अभद्रता करने के मामले में कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *