श्री गणेश रामलीला समिति रुद्रप्रयाग द्वारा 4 से 17 नवंबर तक होगा रामलीला मंचन,गुलाब राय के ऐतिहासिक मैदान में इस वर्ष कुछ नया होगा विशेष आकर्षण

श्री गणेश रामलीला समिति रुद्रप्रयाग द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्रीराम की लीलाओं का भव्य मंचन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 4 नवंबर से 17 नवंबर तक गुलाब राय के ऐतिहासिक मैदान में आयोजित होगा। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष रामलीला में कुछ नई प्रस्तुतियाँ और आकर्षक झांकियाँ शामिल की गई हैं, जिससे कार्यक्रम को और रोचक बनाया जाएगा। समिति ने सभी श्रद्धालुओं और रामभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में रामलीला श्रवण व दर्शन हेतु उपस्थित होने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा कि दर्शक भगवान श्रीराम का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त करें। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कृति और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों का संदेश फैलाना है।

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग में युवती का पीछा कर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज।

    रुद्रप्रयाग, 31 जुलाई। रुद्रप्रयाग में एक युवती का पीछा कर अश्लील टिप्पणियां और अभद्रता करने के मामले में कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा…

    रुद्रप्रयाग विधानसभा में यूकेडी का गांव-गांव जनसंपर्क अभियान तेज,भरत सिंह राणा ने सान्दर और भैंसगांव में लोगों से मांगा समर्थन।

    रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ एवं रुद्रप्रयाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *