रुद्रप्रयाग में लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन

रुद्रप्रयाग। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलेभर से अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और स्कूली छात्र–छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत केदारनाथ तिराहा पेट्रोल पंप से गुलाब राय मैदान तक एकता मार्च के रूप में की गई। प्रतिभागियों ने हाथों में 20 मीटर तिरंगा तथा राष्ट्रीय एकता के संदेश वाले बैनर और तख्तियाँ लेकर रैली निकाली । सभी ने भारत की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विविधता को बनाए रखने का संकल्प लिया।
जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि सरदार पटेल का जीवन देश की एकता और अखंडता के प्रतीक के रूप में सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को सरदार पटेल के जीवन मूल्यों — दृढ़ संकल्प, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम — से प्रेरणा लेकर देश के निर्माण में योगदान देना चाहिए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष पूनम कठेत, जिपंस भारत भूषण भट्ट, बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय काप्रवान, डीएम प्रतीक जैन, सीडीओ राजेंद्र रावत, सीओ प्रबोध घिल्डियाल, माय भारत उपनिदेशक राहुल डबराल सहित अन्य अतिथि, विभागीय अधिकारी सहित छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण