रुद्रप्रयाग में वास्तविक हादसे ने मॉकड्रिल की पोल खोली,65 वर्षीय व्यक्ति की नदी में मौत, देर से पहुँची रेस्क्यू टीमें

रूद्रप्रयाग : रूद्रप्रयाग बेलणी पुल के समीप अलकनंदा नदी में एक तीर्थ यात्री स्नान करने गए थे जहाँ यात्री के पैर फिसलने से वह नदी में डूब गया। स्थानीय लोगों ने जब यात्री को डूबते देखा तो वे तत्काल मौके पर पहुँचे और नदी में कूदकर यात्री को नदी से बाहर लाये, लेकर तब तक तीर्थ यात्री की मौत हो चुकी थी। सूचना पर आपदा प्रबन्धन, जल पुलिस व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। शव की पहचान विनीत कुमार त्रिपाठी, निवासी इन्दौर 68 वर्ष के रूप में हुई। वही दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने इस घटना में आपदा प्रबन्धन, पुलिस और जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर आज ही एक दिन माॅकड्रिल के नाम पर प्रशासन की टीमें सुबह से ही दिन भर जिले भर की सड़कों पर एम्बुलेंस और पुलिस प्रशासन की गाडि़यों ने साइरन का शोर कर जिले में भय का माहौल पैदा कर रखा है तो दूसरी तरफ जब हकीकत में एक व्यक्ति डूबा तो घंटों तक प्रशासन की टीमें मौके पर नहीं पहुँच पाई है, जिससे प्रशासन की करनी और कथनी में साफ अंतर नजर आता है। साफ तौर पर कह सकते हैं कि इस घटना ने मॉक ड्रील की पोल खोलकर रख दी।

  • Related Posts

    केदारनाथ हेली टिकट के नाम पर ठगी, तीन दोषियों को 3-3 साल की सजा,फर्जी वेबसाइट बनाकर श्रद्धालुओं से ठगी, कोर्ट ने सुनाया सख्त फैसला।

    केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तीन अभियुक्तों को न्यायिक मजिस्ट्रेट उखीमठ श्री सन्तोष पच्छिमी की अदालत ने दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। अदालत ने…

    केदारनाथ धाम में बर्थडे पार्टी भारी पड़ी, पटाखे फोड़ने पर इंस्टाग्राम यूजर पर मुकदमा दर्ज

    रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में पटाखे जलाकर पवित्रता भंग करने के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए एक इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जनपद रुद्रप्रयाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *