रुद्रप्रयाग में जंगली जानवरों का बढ़ता आतंक, विधायक आशा नौटियाल बोलीं—शासन स्तर पर नीति बनना अब जरूरी।

रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग में हाल के दिनों से जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों ने दहशत का माहौल पैदा कर दिया है, जहां लगातार भालू और गुलदार के हमले सामने आ रहे हैं। कई ग्रामीण क्षेत्रों में लोग भय के साए में दिन गुजार रहे हैं। इस गंभीर स्थिति पर केदारनाथ विधानसभा की विधायक आशा नौटियाल ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पठालीधार से लेकर अगस्त्यमुनि तक कई स्थानों पर हमले हो चुके हैं और कुछ जगहों पर तो घटनाएं दोबारा भी हुई हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि पहले भी इस तरह की घटनाएं होती थीं, परंतु इस समय हमलों की संख्या असामान्य रूप से बढ़ गई है, जिससे स्थिति चिंताजनक बन गई है।

विधायक आशा नौटियाल ने बताया कि विधानसभा में भी इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा हो चुकी है और इसके समाधान के लिए नीति बनाने पर बात आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने सचिव स्तर पर भी बात रखी है कि वन विभाग की टीमों को हर पंचायत में भेजा जाए ताकि पंचायत स्तर पर विशेष जागरूकता अभियान चलाए जा सकें, ग्रामीणों से सुझाव लिए जा सकें और उन्हें जंगली जानवरों के व्यवहार तथा सतर्कता के उपायों की जानकारी दी जा सके।

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के बदलते हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि पहले गांवों में पालतू पशुओं की संख्या अधिक होती थी और लोग आसपास की झाड़ियों की नियमित सफाई भी किया करते थे, लेकिन अब ये स्थान घने झाड़ियों से भर गए हैं, जिससे जंगली जानवर गांवों के नजदीक पहुंचने लगे हैं और हमलों की घटनाएं बढ़ रही हैं। विधायक ने बताया कि उनकी डीएफओ से लगातार वार्ता होती रहती है और विभाग को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इतनी अधिक संख्या में हो रही घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं और इन्हें रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने आवश्यक हैं।

विधायक ने कहा कि जनसहभागिता, वन विभाग की सक्रियता और पंचायत स्तर पर बढ़ती जागरूकता ही इस चुनौती से निपटने का प्रभावी रास्ता साबित हो सकती है, और इसके लिए नीति निर्माण के प्रयास तेज किए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रस्तुतिकरण में जनपद रुद्रप्रयाग के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…