रैंतोली पेट्रोल पंप के पास खाई में गिरी बोलेरो कैम्पर,रात्रि रेस्क्यू के दौरान नदी से एक व्यक्ति मृत बरामद

रुद्रप्रयाग।
रात करीब 12 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि रैंतोली पेट्रोल पंप के पास एक बोलेरो कैम्पर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही चौकी जवाड़ी, कोतवाली रुद्रप्रयाग, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, आपदा नियंत्रण कक्ष, 108 एंबुलेंस और जल पुलिस को अलर्ट करते हुए संयुक्त टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रात्रि में ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग सुरेश चन्द्र बलूनी ने बताया कि वाहन नदी में गिरा हुआ था, जिस पर एसडीआरएफ और डीडीआरएफ के सहयोग से पुलिस बल द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद नदी से एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वाहन के विवरण और मृतक की पहचान से संबंधित जानकारी पृथक से साझा की जाएगी। देर रात लगभग चार बजे तक चले खोजबीन अभियान को आज पुनः प्रारंभ किया जाएगा।

  • Related Posts

    तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चला स्वच्छता का महाअभियान, पुलिस, पुजारी, स्थानीय लोग और श्रद्धालु आए साथ, हिमालय को स्वच्छ रखने का दिया संदेश…

    चोपता/रुद्रप्रयाग। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम और चंद्रशिला ट्रैक को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। तुंगनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी…

    आषाढ़ संक्रांति पर श्री केदारनाथ धाम में संपन्न हुआ भुकुंड भैरवनाथ हवन, क्षेत्र की खुशहाली और विश्व कल्याण की कामना

    केदारनाथ। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम में आषाढ़ संक्रांति के पावन अवसर पर सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए भुकुंड भैरवनाथ हवन विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *