महिला दिवस पर रुद्रप्रयाग में खास पहल… स्वच्छता की कमान संभालेंगी महिलाएं, घर-घर तक पहुंचेगा संदेश

रुद्रप्रयाग। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2026 को नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग के सभागार में “स्वच्छ आदत–स्वच्छ भारत” अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मोहल्ला स्वच्छता समिति की महिला सदस्यों और रैग पिकर्स को महिला अधिकारों, स्वच्छता के प्रति जागरूकता, ज्ञान संवर्धन तथा घर-घर कचरा संग्रहण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग के अधिशासी अधिकारी हरेन्द्र सिंह ने महिलाओं की भूमिका को समाज और स्वच्छता अभियान के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने महिला सदस्यों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति लोगों को प्रेरित करने का आह्वान किया। साथ ही घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर प्रभारी सफाई निरीक्षक चन्द्रशेखर चौधरी ने भी स्वच्छता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी देते हुए मोहल्ला स्वच्छता समिति की महिलाओं और रैग पिकर्स से अपने क्षेत्र में स्वच्छता को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

कार्यक्रम में निकाय कार्मिक मनोज कुमार सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रस्तुतिकरण में जनपद रुद्रप्रयाग के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…