रुद्रप्रयाग में होमगार्ड भर्ती की शारीरिक परीक्षा 10 जुलाई से,पुरुष व महिला अभ्यर्थियों के लिए कार्यक्रम जारी…

रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग में होमगार्ड स्वयंसेवकों की सीधी भर्ती प्रक्रिया के तहत पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक माप-तौल एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। जिला कमाण्डेंट होमगार्ड्स कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार भर्ती प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा में प्रतिभाग करना होगा।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि पुरुष होमगार्ड स्वयंसेवकों के 20 पदों तथा महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों के 7 पदों के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर शारीरिक माप-तौल एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। पुरुष अभ्यर्थियों की परीक्षा 10 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक तथा महिला अभ्यर्थियों की परीक्षा 17 एवं 18 जुलाई 2026 को आयोजित होगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 10 जुलाई को अनुक्रमांक 10001 से 10150, 11 जुलाई को 10151 से 10300, 13 जुलाई को 10301 से 10500, 14 जुलाई को 10501 से 10700 तथा 15 जुलाई को 10701 से 10918 तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। वहीं महिला अभ्यर्थियों के लिए 17 जुलाई को अनुक्रमांक 10001 से 10100 तथा 18 जुलाई को 10101 से 10185 तक के अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा आयोजित की जाएगी।

जिला कमाण्डेंट कार्यालय ने सभी अभ्यर्थियों को निर्देशित किया है कि वे अपने अनुक्रमांक के अनुसार निर्धारित तिथि पर प्रातः 7 बजे चयन केंद्र पर उपस्थित हों। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र के साथ संलग्न सभी मूल प्रमाण-पत्र सत्यापन के लिए अनिवार्य रूप से साथ लाने होंगे, ताकि अभिलेख सत्यापन, शारीरिक माप-तौल एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा की प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से संपन्न कराई जा सके।

विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन पत्र के साथ आवश्यक अभिलेख संलग्न नहीं किए हैं, वे अपना प्रवेश-पत्र अथवा अनुक्रमांक कार्यालय से प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेज 9 जुलाई 2026 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

प्रभारी जिला कमाण्डेंट होमगार्ड्स रुद्रप्रयाग सुरेंद्र दत्त डंगवाल ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

  • Related Posts

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…

    रुद्रप्रयाग। शहर में 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मयाली क्षेत्र के ग्राम कंडाई निवासी संदीप सिंह केतुरा, पुत्र उम्मेद सिंह केतुरा, का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…

    भीमचूला आंगनबाड़ी केंद्र में सजा पोषण का रंग, गोद भराई से अन्नप्राशन तक हुए कार्यक्रम

    भीमचूला आंगनबाड़ी केंद्र में सजा पोषण का रंग, गोद भराई से अन्नप्राशन तक हुए कार्यक्रम

    सियाचिन में शहीद हुए नायक गजेंद्र सिंह के नाम पर हुआ सड़क का नामकरण,अब सणगू मोटर मार्ग शहीद नायक गजेंद्र सिंह के नाम से जाना जाएगा…

    सियाचिन में शहीद हुए नायक गजेंद्र सिंह के नाम पर हुआ सड़क का नामकरण,अब सणगू मोटर मार्ग शहीद नायक गजेंद्र सिंह के नाम से जाना जाएगा…

    सोनप्रयाग में 10 पेटी अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार,चेकिंग के दौरान कार से मिली शराब, वाहन सीज…

    सोनप्रयाग में 10 पेटी अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार,चेकिंग के दौरान कार से मिली शराब, वाहन सीज…

    चीरबासा में पहाड़ी से पत्थर गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत,केदारनाथ पैदल मार्ग पर मलबा आने से आवाजाही प्रभावित, रुक-रुककर गिर रहे पत्थर

    चीरबासा में पहाड़ी से पत्थर गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत,केदारनाथ पैदल मार्ग पर मलबा आने से आवाजाही प्रभावित, रुक-रुककर गिर रहे पत्थर