रुद्रप्रयाग के युवा चेहरे को मिला प्रांतीय दायित्व,अनुराग जगवाण बने कार्यकारिणी सदस्य..

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड जूनियर माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। विस्तार के तहत जनपद रुद्रप्रयाग के अनुराग जगवाण को प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।
संगठन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 27 जून को संपन्न प्रांतीय चुनाव में बी.डी. सेमवाल अध्यक्ष, पुष्कर राज बहुगुणा महामंत्री तथा दिनेश प्रसाद गैरोला कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। इसके बाद संगठन के संविधान के तहत शेष पदों पर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
प्रांतीय अध्यक्ष बी.डी. सेमवाल की अनुशंसा पर विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई, जिसमें अनुराग जगवाण को प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मनोयन पर अनुराग जगवाण ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्य किया जाएगा।

  • Related Posts

    बसुकेदार मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार,बड़ा हादसा टला, तीनों युवक सुरक्षित..

    रुद्रप्रयाग। बसुकेदार क्षेत्र में मंगलवार शाम एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी…

    एसपी नीहारिका तोमर ने किया ऊखीमठ कोतवाली का औचक निरीक्षण

    रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने मंगलवार को कोतवाली ऊखीमठ का आकस्मिक निरीक्षण कर कानून व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव और पुलिस कर्मियों के लिए चल रही सुविधाओं का जायजा लिया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *