बसुकेदार मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार,बड़ा हादसा टला, तीनों युवक सुरक्षित..

रुद्रप्रयाग। बसुकेदार क्षेत्र में मंगलवार शाम एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि या गंभीर चोट की सूचना नहीं है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार संख्या UK 07 TB 7756 बिनो बैण्ड से बसुकेदार की ओर जा रही थी। इसी दौरान किमाणा के समीप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 4 से 5 मीटर नीचे गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही डीडीआरएफ टीम बसुकेदार को अवगत कराया गया।
ग्राम प्रधान कूड़ी अदूली ने बताया कि वाहन में सवार तीनों युवक सुरक्षित हैं। वाहन को सड़क पर लाने के लिए जेसीबी मशीन बुलाई गई है।
कार में सचिन (26), रितिक (24) और नवदीप सिंह (24) निवासी ग्राम कूड़ी अदूली सवार थे। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

  • Related Posts

    एसपी नीहारिका तोमर ने किया ऊखीमठ कोतवाली का औचक निरीक्षण

    रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने मंगलवार को कोतवाली ऊखीमठ का आकस्मिक निरीक्षण कर कानून व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव और पुलिस कर्मियों के लिए चल रही सुविधाओं का जायजा लिया।…

    पलायन के बाद उजड़े घर बने जंगली जानवरों का बसेरा,मयकोटी के प्रधान ने जताई ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर चिंता…

    रुद्रप्रयाग । उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बढ़ते पलायन का असर अब गांवों की सुरक्षा और संरचना पर भी दिखाई देने लगा है। जनपद रुद्रप्रयाग की ग्राम पंचायत मयकोटी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *