तरसाली-फाटा मार्ग पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत

रुद्रप्रयाग। फाटा के समीप तरसाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक ट्रक गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या UK01 CA 0826 तरसाली-फाटा मार्ग पर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया। जिला कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग से उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची।

संयुक्त रेस्क्यू अभियान के दौरान एसडीआरएफ टीम ने रोप रेस्क्यू तकनीक का उपयोग करते हुए गहरी खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंच बनाई। ट्रक के पास दो व्यक्ति अचेत अवस्था में मिले, जिन्हें हार्ड बोर्ड के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस के सुपुर्द किया गया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

मृतकों की पहचान संजय राणा (45 वर्ष) और मोहन (36 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी के निर्देशन में विकासखंड अगस्त्यमुनि के शहीद भगवान सिंह राजकीय इंटर कॉलेज, क्यूँजा में सेवा संकल्प अभियान के तहत वृक्षारोपण, स्वच्छता जागरूकता, करियर काउंसलिंग सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ रुद्रप्रयाग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गौरीकुंड पुलिस चौकी की टीम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    चारधाम यात्रा में बढ़ती भीड़ पर आयुक्त अलर्ट, धामवार बनेगी क्राउड मैनेजमेंट की रणनीति।

    चारधाम यात्रा में बढ़ती भीड़ पर आयुक्त अलर्ट, धामवार बनेगी क्राउड मैनेजमेंट की रणनीति।

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…