ऑरेंज अलर्ट के चलते रुद्रप्रयाग में कल सभी स्कूल बंदभारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी रहेगा अवकाश

रुद्रप्रयाग, 27 जुलाई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा 28 जुलाई को जनपद के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली तथा तेज से अति तेज बारिश की संभावना जताए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विशाल मिश्रा ने मंगलवार 28 जुलाई को जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

जारी आदेश के अनुसार, मौसम विभाग ने 27 जुलाई को जारी पूर्वानुमान में रुद्रप्रयाग जनपद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों को 28 जुलाई को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला एवं बाल विकास) को निर्देशित किया है कि सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

जिला प्रशासन ने लोगों से भी मौसम की चेतावनियों को गंभीरता से लेने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

  • Related Posts

    75 हजार गौ सेवकों की आवाज पहुंची राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री तक,रुद्रप्रयाग से 3000 पन्नों का ज्ञापन, ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने की उठी मांग..

    रुद्रप्रयाग, 27 जुलाई। गौ संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर चल रहे देशव्यापी ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के दूसरे चरण के तहत सोमवार को रुद्रप्रयाग से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री…

    आदमखोर बाघ के आतंक के 100 वर्ष: गुलाबराय में इतिहास को किया याद, 15 मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

    रुद्रप्रयाग, 26 जुलाई। रुद्रप्रयाग के ऐतिहासिक गुलाबराय में रविवार को आदमखोर बाघ के आतंक के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कलश लोक संस्कृति चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *