सियाचिन में शहीद हुए नायक गजेंद्र सिंह के नाम पर हुआ सड़क का नामकरण,अब सणगू मोटर मार्ग शहीद नायक गजेंद्र सिंह के नाम से जाना जाएगा…

(रिपोर्ट: भूपेन्द्र भण्डारी, tehelka uk न्यूज,रुद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयाग। देश की सरहदों की हिफाजत करते हुए सियाचिन ग्लेशियर में शहादत देने वाले रुद्रप्रयाग के वीर सपूत नायक गजेंद्र सिंह को बुधवार को सम्मान दिया गया। राज्य सरकार के निर्णय के तहत उनके पैतृक गांव सणगू, हरेटीखाल को जोड़ने वाले मोटर मार्ग का नामकरण अब शहीद नायक गजेंद्र सिंह के नाम पर कर दिया गया है। बुधवार, 30 सितंबर को सड़क पर शहीद के नाम का बोर्ड स्थापित कर नामकरण की कार्रवाई पूरी की गई।

नायक गजेंद्र सिंह ने 31 जनवरी 1997 को ऑपरेशन मेघदूत के दौरान सियाचिन ग्लेशियर में देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। उनकी शहादत को सम्मान देने के लिए राज्य सरकार ने उनके पैतृक गांव की सड़क का नाम शहीद के नाम पर रखने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में बुधवार को लोक निर्माण विभाग रुद्रप्रयाग और जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय की मौजूदगी में सड़क मार्ग पर शहीद के नाम का बोर्ड लगाया गया।

इस अवसर पर शहीद के परिजन, ग्राम प्रधान सहित सणगू ग्राम सभा के बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में ग्रामीणों और शहीद के परिजनों ने शहीद नायक गजेंद्र सिंह की वीरता और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सड़क का नाम शहीद के नाम पर किए जाने पर परिजनों और ग्रामवासियों ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग रुद्रप्रयाग की अवर अभियंता संध्या बिष्ट, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी रुद्रप्रयाग लेफ्टिनेंट कर्नल बालम सिंह तथा जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय का समूचा स्टाफ मौजूद रहा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के सहयोग से सड़क पर नामकरण संबंधी बोर्ड स्थापित किया गया।

ग्रामीणों ने कहा कि अब यह सड़क केवल गांव को जोड़ने वाला मार्ग नहीं, बल्कि क्षेत्र के वीर सपूत की शहादत और देशसेवा की याद को संजोए रखने वाला मार्ग भी होगी। शहीद के नाम से सड़क की पहचान होने से आने वाली पीढ़ियों को भी नायक गजेंद्र सिंह के बलिदान और देश के प्रति उनके समर्पण की प्रेरणा मिलती रहेगी।

सौजन्य : जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय एवं अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग रुद्रप्रयाग।

  • Related Posts

    सोनप्रयाग में 10 पेटी अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार,चेकिंग के दौरान कार से मिली शराब, वाहन सीज…

    रुद्रप्रयाग। अवैध शराब के परिवहन और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनप्रयाग पुलिस ने एक कार से 10 पेटी अवैध शराब बरामद कर एक आरोपी को…

    चीरबासा में पहाड़ी से पत्थर गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत,केदारनाथ पैदल मार्ग पर मलबा आने से आवाजाही प्रभावित, रुक-रुककर गिर रहे पत्थर

    रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सियाचिन में शहीद हुए नायक गजेंद्र सिंह के नाम पर हुआ सड़क का नामकरण,अब सणगू मोटर मार्ग शहीद नायक गजेंद्र सिंह के नाम से जाना जाएगा…

    सियाचिन में शहीद हुए नायक गजेंद्र सिंह के नाम पर हुआ सड़क का नामकरण,अब सणगू मोटर मार्ग शहीद नायक गजेंद्र सिंह के नाम से जाना जाएगा…

    सोनप्रयाग में 10 पेटी अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार,चेकिंग के दौरान कार से मिली शराब, वाहन सीज…

    सोनप्रयाग में 10 पेटी अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार,चेकिंग के दौरान कार से मिली शराब, वाहन सीज…

    चीरबासा में पहाड़ी से पत्थर गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत,केदारनाथ पैदल मार्ग पर मलबा आने से आवाजाही प्रभावित, रुक-रुककर गिर रहे पत्थर

    चीरबासा में पहाड़ी से पत्थर गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत,केदारनाथ पैदल मार्ग पर मलबा आने से आवाजाही प्रभावित, रुक-रुककर गिर रहे पत्थर

    तिलणी के आंगन में गूंजी किलकारियों की खुशी, गोदभराई से अन्नप्राशन तक हुआ आयोजन…

    तिलणी के आंगन में गूंजी किलकारियों की खुशी, गोदभराई से अन्नप्राशन तक हुआ आयोजन…

    केदारनाथ हेली टिकट के नाम पर 5 लाख की ठगी, ऋषिकेश से दबोचा गया आरोपी,फर्जी बुकिंग का झांसा देकर श्रद्धालु से ऐंठी रकम।

    केदारनाथ हेली टिकट के नाम पर 5 लाख की ठगी, ऋषिकेश से दबोचा गया आरोपी,फर्जी बुकिंग का झांसा देकर श्रद्धालु से ऐंठी रकम।

    डेढ़ साल बाद भी अधूरा पड़ा सात किमी मोटर मार्ग, 12 गांवों को मिलनी थी सड़क सुविधा, निर्माण में देरी पर सूरज नेगी ने उठाए सवाल…

    डेढ़ साल बाद भी अधूरा पड़ा सात किमी मोटर मार्ग, 12 गांवों को मिलनी थी सड़क सुविधा, निर्माण में देरी पर सूरज नेगी ने उठाए सवाल…