बाबा केदारनाथ की पंचमुखी डोली के केदारनाथ में स्थापना के बाद गर्भग्रह में अखंड ज्योति जलाने के लिए गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा पहुंची विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी।

बाबा केदारनाथ की पंचमुखी डोली के केदारनाथ में स्थापना के बाद गर्भग्रह में अखंड ज्योति जलाने के लिए गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा पहुंची विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी।



(बिपिन सेमवाल, Tehelka uk न्यूज)

गुप्तकाशी। विश्व प्रसिद्ध बाबा केदारनाथ की पंचमुखी डोली के केदारनाथ में स्थापना के बाद गर्भ गृह में अखंड ज्योति जलाने के लिए गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा गुप्तकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंच चुका है।  सांकरी, राऊ लेक के ग्रामीणों द्वारा परंपरागत पूजा अर्चना इस तेल घड़े में तेल एकत्रित कर तीर्थ पुरोहित पंच पंडा समाज को सौंपा। 



रविवार देर सांय विशाल जन समूह की अगुवाई में सांकरी गांव से होते हुए तेल कलश यात्रा रुद्रपुर स्थित भुकुंड भैरव मंदिर में पहुंची। वहां पर वेदोक्त मंत्रों द्वारा  क्षेत्र की सुख और समृद्धि की कामना के लिए आहुतियां डालकर कलश की पूजा की गई। ओंकारेश्वर मंदिर से बाबा केदार की पंचमुखी चलो विग्रह उत्सव डोली के गुप्तकाशी विश्वनाथ मंदिर में आने से पूर्व विशाल कलश यात्रा विश्वनाथ मंदिर पहुंची । मंदिर के गर्भगृह में कलश  की स्थापना की गई । कल (आज)बाबा की पंचमुखी डोली के प्रस्थान से पूर्व गाडू कलश यात्रा  गुप्तकाशी से कैलाश धाम केदारनाथ की ओर प्रस्थान करेगी। केदारनाथ कपाट खुलने के बाद इसी गाड़ी कलश से बाबा की अखंड ज्योति जलाई जाएगी। समिति के अध्यक्ष अनीत शुक्ला ने बताया कि कुछ वर्षों से पुरातन रीतियों का अनुसरण करते हुए इस परंपरा को पुनर्जीवित किया गया। कहा कि राऊ लेंक, सांकरी, रुद्रपुर , खोनू ग्रामीणों द्वारा इस कलश यात्रा की अगुवाई की जाती है।

  • Related Posts

    नारायणकोटी में खुला जिला पंचायत का डिजिटल जनसंपर्क कार्यालय, अब व्हाट्सएप पर दर्ज होंगी क्षेत्र की समस्याएं : अमित मेखण्डी

    रुद्रप्रयाग। जिला पंचायत सदस्य त्रियुगीनारायण क्षेत्र अमित मेखण्डी ने नारायणकोटी में डिजिटल जनसंपर्क कार्यालय का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्रवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और उन्हें…

    केदारनाथ पैदल मार्ग पर दर्दनाक हादसा,शॉर्टकट रास्ते से खाई में गिरे दो युवक,एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल।

    रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। केदारनाथ पैदल मार्ग के पोल संख्या 337 से 340 के बीच शॉर्टकट रास्ते से नीचे उतरते समय दो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *