श्री बदरीनाथ धाम यात्रा के कुशलक्षेम हेतु कल शनिवार को वीर तिमुंडिया पूजा।

 श्री बदरीनाथ धाम यात्रा के कुशलक्षेम हेतु कल शनिवार को  वीर तिमुंडिया पूजा।

(Tehelka uk न्यूज)

जोशीमठ(चमोली): 3 मई। श्री बदरीनाथ यात्रा के सफलता एवं कुशल क्षेम हेतु  शनिवार को श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में  तिमुंडिया पूजन संपन्न होगा जिसमें पूजा- अर्चना के बाद तिमुंडिया वीर का आह्वान होगा तथा पश्वा( अवतारी पुरूष) पर तिमुंडिया वीर जागृत होंगा चावल गुड़  कई घड़े पानी का भोग गृहण करेंगे तथा  श्री बदरीविशाल यात्रा के निविघ्न शुरू होने का भी आशीर्वाद देंगे।

 उल्लेखनीय है कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष 12 मई को प्रात: 6 बजे खुल रहे है।

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि

कल  शनिवार अपराह्न ढ़ाई बजे से श्री नृसिंह मंदिर प्रांगण में तिमुंडिया पूजा शुरू होगी। मान्यता है कि मां दुर्गा से स्थानीय लोगों ने तिमुंडिया के अपशकुन से पार पाने की प्रार्थना की तो माता ने उसके तीन में से दो सिर काट दिये  भय से एक सिर का  तिमुंडिया छमा याचनाकर  मां दुर्गा की शरण में चला गया। 

मां दुर्गा ने उसे छमा कर दिया और आशीर्वाद दिया कि जब भी श्री बदरीनाथ धाम यात्रा शुरू होगी उससे पहले श्री नृसिंह मंदिर मठांगण में तुम्हारी पूजा की जायेगी।

इस अवसर पर तिमुंडिया के पश्वा  भरत बैजवाड़ी, श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान,  वेद पाठी रविंद्र भट्ट  वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ठ एवं विवेक थपलियाल,  राजेंद्र सेमवाल,जगमोहन बर्त्वाल, संतोष तिवारी पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी, श्री नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण, सुशील डिमरी, रामप्रसाद थपलियाल, अनसुइया नौटियाल,लेखाकार भूपेंद्र रावत संदेश मेहता  प्रबंधक भूपेंद्र राणा  अजय सती  सहित स्थानीय श्रद्धालु महिला मंगल दल एवं हकहकूक धारी  मौजूद रहेंगे।

  • Related Posts

    ज्योतिषपीठ के असली शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम के बाद क्यों सक्रिय हुए उनके शिष्य,ऋषिकेश में जुटने की वजह ने बढ़ाई हलचल

    रुद्रप्रयाग । प्रयागराज में माघ स्नान के दौरान हुए विवाद के बाद ज्योतिषपीठ (ज्योतिर्मठ) के शंकराचार्य पद को लेकर पुराना विवाद एक बार फिर तेज हो गया है। संत समाज…

    केदारनाथ धाम तथा यमुनोत्री धाम के कपाट 23 अक्टूबर तथा गंगोत्री धाम के कपट 22 अक्टूबर को होंगे बंद।मद्महेश्वर धाम के कपाट 18 नवंबर तथा तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट 6 नवंबर तथा बद्रीनाथ धाम के कपाट 25 नवम्बर को शीतकाल हेतु होंगे बंद।

    श्री बदरीनाथ धाम : विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट मंगलवार 25 नवंबर को अपराह्न 2 बजकर 56 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद हो जायेंगे । कपाट बंद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण