डॉ0 जेक्सविन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी में चार दिवसीय खेल एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन,

डॉ0 जेक्सविन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी में चार दिवसीय खेल एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, 

विपिन सेमवाल/Tehelka uk न्यूज

रुद्रप्रयाग/गुप्तकाशी।  जीवन निर्माण एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित डॉ0 जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी एक अप्रैल से चार अप्रैल तक चार दिवसीय खेल एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। एक अप्रैल से तीन अपै्रल तक आयोजित खेल गतिविधियों में विभिन्न इन्डोर एवं आउटडोर प्रतियोगिताओं मेडिसिन बॉल थ्रो, कैरम, म्यूजिकल चेयर्स, खो-खो, आर्म रेस्लिंग, शतरंज, लूडो आदि खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समारोह के अंतिम दिन, चार अप्रैल को विद्यालय के प्रेरणास्रोत प्रख्यात फ्रांसीसी लेखक, साहित्यकार, योगाचार्य एवं मनोचिकित्सक डाँ0 जैक्स वीन जी का जन्म दिवस भी धूमधाम से मनाया गया। सम्मान समारोह का शुभारम्भ विद्यालय के प्रेरणास्रोत प्रख्यात फ्रांसीसी लेखक, साहित्यकार, योगाचार्य एवं मनोचिकित्सक डाँ0 जैक्स वीन, मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षक उदय सिंह रावत, अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष  आशीष राणा, विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन लखपत सिंह राणा एवं उपस्थित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जलन कर किया गया। तदुपरान्त विद्यालय के छात्र-छात्राओें द्वारा विभिन्न संदेशपरक एवं मनोरम साँस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। 

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं उपस्थित अभिभावकों द्वारा डाँ0 जैक्स वीन जी को फूलमालायें एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनायें प्रेषित की गई। डाँ0 जैक्स वीन जी हाथों चार दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करने के साथ ही शैक्षिक सत्र 2023-24 के दौरान विभिन्न सह-शैक्षणिक गतिविधियों में प्रतिभाग करने और अपनी अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्विितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया ।  

 कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु धन्यवाद करते हुए अध्यापक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष आशीष राणा  ने विद्यालय द्वारा समय समय पर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की खेल गतिवधियां छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अति आवश्यक हैं एवं यहीं से प्रतिभा कल बड़े मंच तक पहुँचती है। मुख्य अतिथि उदय सिंह रावत ने कहा कि विद्यालय द्वारा आयोजित गतिविधियां प्रेरणादायक हैं डॉ0 जैक्स वीन जी को जन्मदिन की शुभकामनायें देते हुए कहा कि सरस्वती माँ के इस  मंदिर में ज्योति जलाने का श्रेय आदरणीय डॉ0 जैक्स वीन को ही जाता है।  विद्यायल के संस्थापक लखपत सिंह राणा ने छात्र-छात्राओं को भी निराश न होने और कभी भी हार न मानने की बात कही और कहा कि इन आयोजनों से संस्था गुणवतापूर्ण शिक्षा प्रदान कर क्षेत्र का सर्वागीण विकास चाहती है। कार्यक्रम के संचालन के लिए उन्होंने विद्यालय के शारीरिक शिक्षक पंकज पंवार एवं सहयोगी शिक्षकों मनीष डिमरी, रामकृष्ण गोस्वामी आदि सभी शिक्षकों को बधाई दी। स्वीप टीम के सौजन्य से मतदाता जागरुकता हेतु जनपदीय आइकन लखपत ंिसंह राणा ने सभी मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान की अपील की।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक चन्द्रशेखर नौटियाल, प्रदीप बिष्ट, राहुल राणा, विनोद गैरोला, ज्योति असवाल, कविता दुमागा, संध्या भट्ट, रिचा सेमवाल, कविता भट्ट, संगीता दानू, पूजा विष्ट, सुमन शुक्ला, संगीता जमलोकी, अर्चना देवी, पूनम बर्तवाल, राखी चौहान, वीणा चौहान, विजयलक्ष्मी, ज्योति देवशाली, रविन्द्र सिंह नेगी सहित कई अभिभावक एंव विद्यालय के सभी छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रुद्रप्रयाग में तेज की तैयारी, चार महीने के लिए विस्तारक तैनात,मंडल से बूथ तक होगा संपर्क…

    रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने हिमाचल प्रदेश से आए विस्तारक…

    भीमचूला आंगनबाड़ी केंद्र में सजा पोषण का रंग, गोद भराई से अन्नप्राशन तक हुए कार्यक्रम

    पोषण माह के तहत आयोजित हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम, अतिथियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के प्रयासों को सराहा रुद्रप्रयाग । आंगनबाड़ी केंद्र भीमचूला में सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत आंगन मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रुद्रप्रयाग में तेज की तैयारी, चार महीने के लिए विस्तारक तैनात,मंडल से बूथ तक होगा संपर्क…

    विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रुद्रप्रयाग में तेज की तैयारी, चार महीने के लिए विस्तारक तैनात,मंडल से बूथ तक होगा संपर्क…

    156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण..

    156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण..

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…