शहीद वीर चक्र से सम्मानित सैनिक अवतार सिंह की याद मे बनाया गया स्मृति द्वार.

शहीद वीर चक्र से सम्मानित सैनिक अवतार सिंह की याद मे बनाया गया स्मृति द्वार.



(भूपेन्द्र भण्डारी /Tehelka uk)

रुद्रप्रयाग।  जनपद रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ भटवाड़ी गाँव के रहने वाले वीरचक्र शहीद अवतार सिंह की बीर गाथा मे 12 बटालियन गढ़वाल राइफल्स द्वारा उनके गाँव मे स्मृति द्वार बनाया गया जिसका आज 12 गढ़वाल यूनिट के सीओ कर्नल राघवेन्द्र सिंह,पूर्व सीओ कर्नल एन एस सावंत, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल यू एस रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष ऊखीमठ विजय राणा द्वारा सयुंक्त रूप से लोकार्पण किया गया.            

आपको बताते चले कि 1987 मे ऑपरेशन पवन श्रीलंका मे LTT उग्रवादीयों से युद्ध मे भारतीय शांति सैन्य टीम मे 12 गढ़वाल बटालियन भी शामिल थी,तमिल उग्रवादीयो से मुख भेड़ के दौरान 18 अक्टूबर 1987 को लड़ते हुए राईफल मैन अवतार सिंह बहादुरी का परिचय देते हुए 3 आतंकीयो को मार गिरा,मगर इस संघर्ष के दौरान उनके शरीर पर कई गोलिया लग गईं और वें वीर गति को प्राप्त हो गये थे, उनके आदमय साहस की वीर गाथा के लिए उन्हें वीर चक्र में सम्मानित किया गया.



 ऊखीमठ निवासी वीरचक्र सम्मानित अवतार सिंह की पुण्य स्मृति में कुण्ड-चोपता-गोपेश्वर नेशनल हाईवे पर बने स्मृति प्रवेश द्वार के लोकार्पण पर 12 गढ़वाल राइफल्स के सीओ कर्नल राघवेन्द्र सिंह व पूर्व सीओ रहे कर्नल एन एस सावंत ने कहा कि यूनिट के सभी अधिकारीयों एंव जवानो द्वारा धन एकत्रित कर ऊखीमठ मे वीर चक्र शहीद अवतार सिंह की याद मे स्मृति द्वार बनाया गया है.



सैन्य अधिकारियों ने यहाँ मौजूद स्थानीय जनता,जनप्रतिनिधियों एंव शहीद सैनिक के परिजनों को सम्बोधित करते हुए अपने इस बहादुर वीर सैनिक की वीर गाथा को विस्तार से सुनाया साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि भी दी.सैन्य अधिकारियों ने कहा कि अवतार सिंह के बलिदान हमेशा अमर रहेगा !


 इस दौरान सैन्य अधिकारियों द्वारा वीरचक्र प्राप्त शहीद अवतार सिंह के परिजनों को शांल ओढकर सम्मानित किया गया।

  • Related Posts

    ऑरेंज अलर्ट के चलते रुद्रप्रयाग में कल सभी स्कूल बंदभारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी रहेगा अवकाश

    रुद्रप्रयाग, 27 जुलाई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा 28 जुलाई को जनपद के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली तथा तेज से अति तेज बारिश…

    75 हजार गौ सेवकों की आवाज पहुंची राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री तक,रुद्रप्रयाग से 3000 पन्नों का ज्ञापन, ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने की उठी मांग..

    रुद्रप्रयाग, 27 जुलाई। गौ संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर चल रहे देशव्यापी ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के दूसरे चरण के तहत सोमवार को रुद्रप्रयाग से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *