पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा किया गया थाना अगस्त्यमुनि का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण।

पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा किया गया थाना अगस्त्यमुनि का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण।

 (तहलका यूके/रुद्रप्रयाग)

आज 06 फरवरी 2023 को पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल द्वारा अगस्तमुनि थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।

थाने पर व्यवस्थित गार्द का मान प्रणाम स्वीकार करने के उपरान्त  दौरान थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, बैरक, अनावासीय एवं आवासीय भवनों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था देखी गयी।  

थाने पर नियुक्त कार्मिकों से शस्त्राभ्यास कराया गया तथा शस्त्रों के खोलने-जोड़ने की ड्रिल कराई गई। उप निरीक्षकों सहित अधीनस्थ कार्मिकों को शस्त्रों के बारे में बुनियादी जानकारी न होने पर कड़ी फटकार लगाई गयी तथा नियमित शस्त्राभ्यास किये जाने व शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई किये जाने के निर्देश दिए गए। थाने को आवंटित सरकारी सम्पत्ति एवं आपदा उपकरणों का निरीक्षण कर इनके संचालन के बारे मे जानकारी ली गई। निर्देशित किया गया कि हरेक कार्मिक को समय समय पर आपदा प्रबन्धन विषयक प्रशिक्षण दिया जाता रहा है, ऐसे मे सबको आपदा उपकरणों की व्यवहारिक जानकारी होनी आवश्यक है। थाने के मालखाना का निरीक्षण किया गया व जिन मुकदमो का निस्तारण हो चुका है उनके मालों का शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। थाने के सीसीटीएनएस कार्यालय व थाने के रजिस्टरों का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। विभिन्न प्रकार के संचालित हो रहे आनलाइन पोर्टलों को निरन्तर चेक करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए गए। मुख्यालय के स्तर से प्रचलित अभियानों पर सार्थक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए। आपरेशन कामधेनु के तहत जन जागरुकता अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

तदोपरान्त उपस्थित उपनिरीक्षकों के स्तर पर थाने पर लम्बित चल रही विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। प्राप्त होने वाली शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने, मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही करने, प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। थाने के हल्का व बीट अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि वे अपनी बीट में सक्रिय रहें, अधिक से अधिक सत्यापन की कार्यवाही करने को कहा गया, बीट में झगड़े की सूचना पर तुरन्त मौके पर पहुंचने व कार्यवाही करने व बीट क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगो से सम्पर्क रखने हेतु बताया गया। 

थाने पर नियुक्त सभी कार्मिकों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्यायें जानी गयी। किसी के द्वारा कोई समस्या नही रखी, सभी कार्मिकों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण लगन निष्ठा एवं ईमानदारी से किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

निरीक्षण अवसर पर थाना प्रभारी अगस्त्यमुनि श्री सदानन्द पोखरियाल, उपनिरीक्षक ललित मोहन भट्ट, महिला उपनिरीक्षक पूजा सहित थाना अगस्यमुनि का स्टाफ उपस्थित रहा। 

  • Related Posts

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रस्तुतिकरण में जनपद रुद्रप्रयाग के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…