वाहन दुर्घटना की सूचना पर पुलिस द्वारा किया गया त्वरित रिस्पांस ,घायल व्यक्ति को भिजवाया गया हायर सेन्टर ।

वाहन दुर्घटना की सूचना पर पुलिस द्वारा किया गया त्वरित रिस्पांस ,घायल व्यक्ति को भिजवाया गया हायर सेन्टर ।



 {तहलका यूके/रुद्रप्रयाग}

रुद्रप्रयाग।आज दिनांक 17 जनवरी 2023 की सांयकाल पुलिस कन्ट्रोल रूम रुद्रप्रयाग को थाना गुप्तकाशी क्षेत्रान्तर्गत वाहन दुर्घटना की सूचना मिली। यह सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम द्वारा सम्बन्धित थाना गुप्तकाशी को दी गयी। यही सूचना ग्राम प्रधान उछोला द्वारा भी थाना गुप्तकाशी पर दी गई कि एक बोलेरो वाहन ग्राम उछोला मोटर मार्ग पर सड़क से नीचे गिर गया है। 

सूचना पर त्वरित रिस्पांस करते हुए थाना गुप्तकाशी का पुलिस बल आपदा उपकरणों सहित घटनास्थल पहुंचे एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया।

बचाव कार्य के दौरान पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई कि दुर्घटनाग्रस्त हुए बुलेरो वाहन संख्या यूके UK 13TA 0386 में चालक सहित तीन व्यक्ति सवार थे-

1. सुनील पुत्र वसुदेव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम छोला थाना गुप्तकाशी जनपद रुद्रप्रयाग (वाहन चालक)

2. दिलीप लाल पुत्र शेरू लाल उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम क्यार्क बरसूडी जनपद रुद्रप्रयाग

3. जगदीश सिंह पुत्र इंद्र सिंह उम्र 36 वर्ष ग्राम उछोला थाना गुप्तकाशी जनपद रुद्रप्रयाग बैठे थे।


वाहन सड़क से लगभग 200 मीटर नीचे गिर गया था जिनमें से सुनील पुत्र वसुदेव एवं दिलीप लाल पुत्र शेरू लाल उपरोक्त की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई है।

जगदीश सिंह पुत्र इन्द्र सिंह का रेस्क्यू कर घायल अवस्था में 108 के माध्यम से हायर सेंटर भेजा गया है। दुर्घटना की सूचना परिजनों को दे दी गयी है। मौके पर पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

  • Related Posts

    मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन का फैसला, कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित।

    रुद्रप्रयाग, 6अगस्त। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के आधार पर रुद्रप्रयाग जनपद में 6 अगस्त को कहीं-कहीं गरज-चमक, आकाशीय बिजली तथा तेज से अति तीव्र वर्षा…

    जिला पंचायत सदस्य अमित मेंखंडी के पत्र पर जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान,भूस्खलन से क्षतिग्रस्त दुकानों के नुकसान के आकलन के लिए एसडीएम व ईओ को भेजा पत्र

    रुद्रप्रयाग। गुप्तकाशी क्षेत्र में भूस्खलन से क्षतिग्रस्त दुकानों के मामले में जिला पंचायत सदस्य त्रियुगीनारायण एवं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमित मेंखंडी के पत्र पर जिला प्रशासन ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *