पहाड़ की पहचान को आगे बढ़ाना हमारा दायित्व: तीरथ सिंह रावत,गढ़वाल सांसद ने किया रुद्रनाथ महोत्सव का शुभारंभ।

पहाड़ की पहचान को आगे बढ़ाना हमारा दायित्व: तीरथ सिंह रावत,गढ़वाल सांसद ने किया रुद्रनाथ महोत्सव का शुभारंभ।

 (भूपेन्द्र भण्डारी/तहलका यूके /रुद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयाग- प्रति वर्ष की भांति इस बार भी रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाला भव्य रुद्रनाथ महोत्सव का शुभारंभ हो चुका है।  शुभारंभ अवसर पर पहुंचे मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल के सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि पहाड़ की संस्कृति, सभ्यता और उत्पादों को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए और उसके लिए सरकार भी प्रतिबंध है।

आज रुद्रनाथ महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर स्थानीय महिला मंगल दल द्वारा मांगलिक गीतों की प्रस्तुति दी गई। साथ ही विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने लोक कार्यक्रम के जरिए पूरे कार्यक्रम का समा बांधा। इस अवसर पहुंचे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गढ़वाल सांसद श्री रावत ने कहा कि रुद्रनाथ महोत्सव एक मेला ही नहीं बल्कि हमारे स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और स्थानीय उत्पादों को बेहतर पहचान दिलाने का मुख्य जरिया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में पहाड़ को हर क्षेत्र में तवज्जो देने का कार्य किया गया है आज पहाड़ के विभिन्न जिलों के लोग केंद्र में बड़े-बड़े पदों पर कार्य कर रहे हैं जो कि पहाड़ के लिए बहुत बड़ी बात है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह महोत्सव लंबे समय से चल रहा है और इसमें हमारे विभिन्न विद्यालयों के बच्चे हमारे महिला मंगल दल की महिलाएं और जो लोग स्थानीय उत्पादों में कार्य कर रहे हैं उन लोगों को एक बेहतर मंच मिला है। इस अवसर पर नगरपालिका  की अध्यक्ष गीता झिक्वान ने कहा कि रुद्रनाथ महोत्सव एक महोत्सव ही नहीं बल्कि जिले में होने वाला ऐसा मेंला है जिसमें पहाड़ की हर संस्कृति को दर्शाने का काम किया जाता है मुझे उम्मीद है कि जब तक यह मेला चलता रहेगा सभी लोगों का सहयोग हमें मिलेगा। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा लोक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किये। साथ ही रुद्रनाथ कला मंच द्वारा विभिन्न लोक प्रस्तुतियां दी गयी।

  • Related Posts

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रस्तुतिकरण में जनपद रुद्रप्रयाग के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…