बुधवार को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में हृदय रोगियों के लिये कार्डियक केयर चिकित्सा सुविधा का हुआ शुभारंभ।

बुधवार को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में हृदय रोगियों के लिये कार्डियक केयर चिकित्सा सुविधा का हुआ शुभारंभ।

(तहलका यूके/रुद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयाग।जनपद वासियों के लिए खुशी की खबर है कि जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग ने चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक नया मुकाम हासिल किया है जिसमें चिकिल्सालय में आने वाले ह्रदय रोगियों के लिए पांच बेड का काॅर्डियक केयर यूनिट का शुभारंभ विधायक श्री भरत सिंह चैधरी एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया।

       इस अवसर पर विधायक श्री भरत सिंह चैधरी ने कहा कि जनपद के लिए खुशी की बात है कि लंबे समय से जो काॅर्डियक केयर चिकित्सा सुविधा का इंतजार कर रहे थे वह सुविधा अब जिला चिकित्सालय में उपलब्ध की जा रही है जिसका आज शुभारंभ किया गया है जिसमें पांच बेड उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि कार्डेट की सुविधा यहां न होने की दशा में मरीजों को देहरादून एवं अन्य स्थानों को जाना पड़ता था जिससे कि यह समस्या अब नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि चिकित्सालय में डायलिसिस यूनिट में दो डायलसिस की मशीनें उपलब्ध होंगी जिससे कि डायलसिस की मरीजों को इसका लाभ होगा। उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार आम जनमानस को सभी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत हैं तथा इस दिशा में कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जिला चिकित्सालय को जल्द ही सीटी स्कैन मशीन भी उपलब्ध होगी।

       इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि जिला चिकित्सालय में काॅर्डियक केयर यूनिट की स्थापना की गई है जिसका शुभारंभ आज किया गया है जिसमें पांच बेड उपलब्ध हैं तथा चिकित्सालय में हृदय रोग से संबंधित आने वाले मरीजों को इसका लाभ उपलब्ध होगा तथा चिकित्सालय में राज्य सरकार द्वारा सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

      इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. राजीव सिंह पाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रवीन बडोनी, डाॅ. संजय तिवारी, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी भंडार डाॅ. राजीव गैरोला, सांसद प्रतिनिधि अजय सेमवाल, प्रबंधक ट्रस्टी शंकराचार्य राजकीय माधवाश्रम चिकित्सालय कोटेश्वर महंत जी महाराज सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहै।

  • Related Posts

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रस्तुतिकरण में जनपद रुद्रप्रयाग के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…