जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने चेकिंग के दौरान शराब की बड़ी खेप के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 96 पेटी शराब हुई बरामद

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने चेकिंग के दौरान शराब की बड़ी खेप के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार,अभियुक्त के कब्जे से 96 पेटी शराब हुई बरामद।



(तहलका यूके/रुद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयाग।नशामुक्त देवभूमि उत्तराखण्ड के सपने को साकार किये जाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग श्रीमती विशाखा अशोक भदाणे द्वारा नपद के सभी अधीनस्थ प्रभारियों को निर्देश जारी किये गये हैं कि जनपद में नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाये। इस हेतु नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाये जायें। मुखबिर एवं सूचना तन्त्र को मजबूत किया जाये तथा शराब या किसी भी प्रकार के नशे की तस्करी सम्बन्धी सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही की जाये। निर्गत निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग एवं अधीनस्थ पुलिस बल द्वारा दिनांक 12/13 दिसम्बर 2022 की रात्रि को चेकिंग के दौरान वाहन संख्या यूके 14 सीए 1981 (छोटा हाथी पिकप) से अवैध शराब की खेप बरामद की गई। पुलिस द्वारा वाहन चालक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली रुद्रप्रयाग पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है। अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


अभियुक्त का विवरण –

मस्तान सिंह पुत्र स्व0 श्री कुन्दन सिंह, निवासी ग्राम जाखणी, पो0 मयाली, थाना व जिला रुद्रप्रयाग।


बरामदा माल का विवरण – कुल 96 पेटी (1152 बोतल) अंगेजी शराब (बरामद शराब की अनुमानित कीमत स्थानीय बाजार में मूल्य करीब 7,75,000/- रुपये है)


पुलिस टीम का विवरण –

1 निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग।

2 उप निरीक्षक दिनेश सती, चौकी प्रभारी जवाड़ी, कोतवाली रुद्रप्रयाग।

3 आरक्षी कुलदीप सिंह, चौकी जवाड़ी, कोतवाली रुद्रप्रयाग।

4 आरक्षी महेन्द्र सिंह राणा, कोतवाली रुद्रप्रयाग।


पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये ईनाम दिये जाने की घोषणा की गयी है।


जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का अवैध शराब की तस्करी, विक्रय इत्यादि की धर पकड़ हेतु अभियान निरन्तर जारी है। तथा नशे पर नकेल कसने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के नेतृत्व में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस प्रतिबद्व है। आम जनमानस से यही अपील है कि किसी भी प्रकार के नशे के सम्बन्ध में जनपद पुलिस को गोपनीय तौर पर सूचना दें, निश्चित ही नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।

  • Related Posts

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में श्री केदारनाथ धाम भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ विकास प्राधिकरण (केडीए) के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…