घोलतीर-कोठगी पुल और नर्सिंग कॉलेज के लिए उपवास करेंगे मोहित डिमरी

 घोलतीर-कोठगी पुल और नर्सिंग कॉलेज के लिए उपवास करेंगे मोहित डिमरी


उत्तराखंड क्रांति दल के युवा नेता 30 अक्टूबर को सेम-कोठगी में करेंगे उपवास।



(तहलका यूके न्यूज /रुद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयाग। घोलतीर-कोठगी मोटरपुल और कोठगी में नर्सिंग कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल के युवा नेता मोहित डिमरी उपवास पर बैठेंगे। उनके समर्थन में उक्रांद कार्यकर्ता और स्थानीय जनता धरना देगी। 


उत्तराखंड क्रांति दल के युवा नेता मोहित डिमरी, कोठगी में नर्सिंग कॉलेज 30 अक्टूबर को तल्लानागपुर क्षेत्र के सेम-कोठगी में उपवास करेंगे। इसी दिन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजा जाएगा।  उन्होंने कहा कि तल्ला नागपुर पट्टी के करीब एक दर्जन गांवाें को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए घोलतीर-कोठगी मोटर पुल का निर्माण अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। स्थिति यह है कि इन वर्षों में केवल एप्रोच रोड ही बन पाई है। वह भी उचित रखरखाव नहीं होने से क्षतिग्रस्त हो गई है। 


तल्ला नागपुर पट्टी के कोठगी, भटवाड़ी, निर्वाली, मदोला, कोटी, छिनका, डडोली, सारी, ककोड़ाखाल समेत एक दर्जन से अधिक गांवाें को बदरीनाथ हाईवे से जोड़ने के लिए वर्ष 2005-06 में घोलतीर-कोठगी मोटर पुल निर्माण को स्वीकृति मिली थी। मोटर पुल न होने से ग्रामीणाें को करीब बीस किमी की अतिरिक्त दूरी तय कर जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ रहा है। 


वहीं तल्लानागपुर की ग्राम पंचायत कोठगी में नर्सिंग कॉलेज का निर्माण भी अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में स्थानीय जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि उक्त दो मुख्य मांगों को लेकर वह उपवास करेंगे और सरकार से जल्द से जल्द मोटरपुल और नर्सिंग कॉलेज शुरू कराने की मांग की जाएगी।

  • Related Posts

    अर्जुन बैंड के पास खाई में गिरा इको वाहन, तीन की मौत, पांच घायल,शादी समारोह से लौट रहे थे वाहन सवार..

    रुद्रप्रयाग। जखोली क्षेत्र के अर्जुन बैंड के समीप रविवार दोपहर एक इको वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच…

    रुद्रप्रयाग से तीन निरीक्षकों का तबादला, पुलिस कार्यालय में आयोजित समारोह में दी गई भावभीनी विदाई..

    मनोज नेगी का उत्तरकाशी, मुकेश चौहान और राकेश कुमार का देहरादून हुआ स्थानांतरण रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और प्रशासनिक आवश्यकताओं के तहत जनपद रुद्रप्रयाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अर्जुन बैंड के पास खाई में गिरा इको वाहन, तीन की मौत, पांच घायल,शादी समारोह से लौट रहे थे वाहन सवार..

    अर्जुन बैंड के पास खाई में गिरा इको वाहन, तीन की मौत, पांच घायल,शादी समारोह से लौट रहे थे वाहन सवार..

    रुद्रप्रयाग से तीन निरीक्षकों का तबादला, पुलिस कार्यालय में आयोजित समारोह में दी गई भावभीनी विदाई..

    रुद्रप्रयाग से तीन निरीक्षकों का तबादला, पुलिस कार्यालय में आयोजित समारोह में दी गई भावभीनी विदाई..

    कंडारा मोटर मार्ग पर 500 मीटर गहरी खाई में गिरा बोलेरो, चार की मौत, छह घायल

    कंडारा मोटर मार्ग पर 500 मीटर गहरी खाई में गिरा बोलेरो, चार की मौत, छह घायल

    रुद्रप्रयाग में 21 अभ्यर्थियों का होमगार्ड में चयन, तीन पद रह गए रिक्त,

    रुद्रप्रयाग में 21 अभ्यर्थियों का होमगार्ड में चयन, तीन पद रह गए रिक्त,

    पत्नी पर हमले के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कई गंभीर धाराएं जुड़ने के बाद आरोपी गिरफ्तार..

    पत्नी पर हमले के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कई गंभीर धाराएं जुड़ने के बाद आरोपी गिरफ्तार..

    बर्फबारी के बाद केदारनाथ में बढ़ी रौनक, 19 लाख के पार पहुंचे श्रद्धालु, कपाट बंद होने से पहले भीड़ बढ़ने की उम्मीद, ठंड को देखते हुए प्रशासन अलर्ट..

    बर्फबारी के बाद केदारनाथ में बढ़ी रौनक, 19 लाख के पार पहुंचे श्रद्धालु, कपाट बंद होने से पहले भीड़ बढ़ने की उम्मीद, ठंड को देखते हुए प्रशासन अलर्ट..