भारी बारिश की चेतावनी के चलते रुद्रप्रयाग में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद।

रुद्रप्रयाग : भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 10 जुलाई को जनपद रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा तथा आकाशीय बिजली चमकने और तेज बारिश की संभावना जताए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष विशाल मिश्रा ने जनपद के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 10 जुलाई को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

जारी आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शिक्षण संस्थान शुक्रवार को बंद रहेंगे। यह निर्णय छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने और अनावश्यक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों की ओर न जाने की अपील की है। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस पर त्रियुगीनारायण के सीमांत विद्यालय में विद्यार्थियों को बड़ी सौगात, 125 ट्रैकसूट वितरित..

    रुद्रप्रयाग। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के सीमांत क्षेत्र त्रियुगीनारायण स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान…

    राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में हॉर्टिकल्चर छात्रों ने उठाई आवाज,शिक्षकों की कमी के बीच दो अतिरिक्त प्राध्यापक पदों की मांग..

    रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में संचालित चार वर्षीय बीएससी ऑनर्स हॉर्टिकल्चर पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की कमी का मामला उठाते हुए अतिरिक्त प्राध्यापक पद सृजित करने की मांग की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *