केदारघाटी में फिर भालू का कहर, बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल; अस्पताल व्यवस्था पर ग्रामीणों में भारी नाराज़गी

रुद्रप्रयाग।रुद्रप्रयाग जिले की केदारघाटी में जंगली जानवरों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। गुप्तकाशी क्षेत्र के तरसाली गांव की 60 वर्षीय महिला पूर्णि देवी पर गुरुवार शाम एक बार फिर भालू ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार महिला तीन-चार अन्य महिलाओं के साथ नजदीकी जंगल में घास लेने गई थीं, तभी अचानक झाड़ियों से निकले भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू ने महिला के सिर पर गहरी चोटें पहुंचाई, जबकि साथ मौजूद महिलाओं ने शोर मचाकर किसी तरह उन्हें उसके चंगुल से छुड़ाया।

घटना के बाद घायल महिला को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फ़ाटा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर भी उनकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बताया कि यहां सर्जन न होने और सर्जरी की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण बेहतर उपचार संभव नहीं है। इसी वजह से महिला को श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया, जहां उन्हें चिकित्सा उपलब्ध कराई जा सकेगी।

स्थानीय लोग लगातार बढ़ रहे जंगली जानवरों के आतंक से बेहद परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जंगलों में भालू व अन्य वन्यजीवों की संख्या बढ़ने से लकड़ी, घास और चारा लेने जाना बेहद खतरनाक हो गया है। लोगों ने अस्पतालों की व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई और कहा कि जिले के मुख्य अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी होने से हर गंभीर मरीज को श्रीनगर रेफर करना पड़ रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ओर टीम लगातार पीड़ित परिजनों के साथ है वही देर शाम एसीएफ डॉ0 दिवाकर पंत जखोली, अगस्त्यमुनि रेंजर व वन विभाग की टीम ने भी रुद्रप्रयाग अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने विभाग से प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा के ठोस उपाय करने की मांग की है।

  • Related Posts

    अगस्त्यमुनि के तिमली बैण्ड के आगे खाई में गिरा युवक, SDRF व DDRF टीम ने किया संयुक्त रेस्क्यू

    थाना अगस्तमुनि क्षेत्र में एक युवक के खाई में गिरने की सूचना पर पुलिस और SDRF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सराहनीय जीवन रक्षक अभियान चलाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार…

    अगस्त्यमुनि गंगानगर के पास व्यक्ति के नदी में छलांग लगाने की सूचना, रेस्क्यू टीमें रवाना

    जनपद रूद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि क्षेत्र अंतर्गत गंगानगर के समीप एक व्यक्ति द्वारा नदी में छलांग लगाए जाने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र रूद्रप्रयाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *