अजयबीर भण्डारी का पहला वार, सीधा विकास पर प्रहारजाबरी–केड़ा मल्ला मार्ग पर निरीक्षण, जल्द पूरा करने के निर्देश से बढ़ी उम्मीदें

रुद्रप्रयाग। जिला पंचायत सदस्य कंडारा अजयबीर सिंह भण्डारी के शपथ ग्रहण के महज दो दिन के भीतर ही क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर हलचल तेज हो गई है। शपथ लेते ही अजयबीर भण्डारी एक्शन मोड में नजर आए और लंबे समय से लंबित पड़े सड़क निर्माण कार्यों को लेकर विभागीय अधिकारियों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि जाबरी से केड़ा मल्ला मोटर मार्ग, जो वर्ष 2020 से निर्माणाधीन है, विगत 5–6 वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ था। इस मार्ग के निर्माण में हो रही देरी को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में लगातार नाराजगी बनी हुई थी। जिला पंचायत सदस्य बनने के बाद अजयबीर भण्डारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए लगातार पत्राचार और विभागीय स्तर पर पैरवी की, जिसका असर अब जमीन पर दिखने लगा है।

इस सड़क से जुड़े पाटियों, तेबरी, मोली, कालेंई, केड़ा तल्ला, केड़ा मल्ला और चंद्रनगर सहित कई गांवों के ग्रामीण गुरुवार को बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और सड़क निर्माण कार्य को लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) प्रखंड जखोली, रुद्रप्रयाग के अधिशासी अभियंता पवन कुमार ने पहली बार मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता ने संबंधित ठेकेदार और विभागीय टीम को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण किया जाए। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तय समय सीमा में मार्ग को दुरुस्त कर आमजन को सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

जिला पंचायत सदस्य अजयबीर सिंह भण्डारी ने कहा कि क्षेत्र की जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और लंबे समय से लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी और जनता के हितों के साथ कोई समझौता नहीं होगा।

ग्रामीणों ने भी उम्मीद जताई है कि अब सड़क निर्माण कार्य में तेजी आएगी और जल्द ही उन्हें बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। लंबे समय से अधूरे पड़े इस मार्ग के पूरा होने से क्षेत्र के कई गांवों को सीधा लाभ मिलेगा और विकास को नई गति मिलेगी।

  • Related Posts

    बेटियों के जन्म से उच्च शिक्षा तक सरकार का सहारा, नन्दा गौरा योजना के आवेदन शुरू,बेटियों की उड़ान को मिलेगी नई पहचान…

    रुद्रप्रयाग । उत्तराखण्ड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नन्दा गौरा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के…

    पुलिस की पुख्ता कार्रवाई से भाई की हत्या का हुआ पटाक्षेप,तत्कालीन कोतवाल मनोज नेगी की अगुवाई में हुई कार्रवाई का अदालत में मिला परिणाम, नितिन नेगी को उम्रकैद…

    रुद्रप्रयाग। भाई की हत्या के मामले में रुद्रप्रयाग पुलिस की मजबूत विवेचना और जुटाए गए साक्ष्यों का अदालत में असर दिखाई दिया है। 24 दिसंबर 2024 को हुई श्रीकांत नेगी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *