थाती गांव में भालू से दहशत, ग्राम प्रधान व सरपंच ने उठाई सुरक्षा की मांग,जंगल में भागे भालू को लेकर वन विभाग पर सौंपी जिम्मेदारी,भालू की लोकेशन ट्रेस कर जल्द पकड़ने की मांग

रुद्रप्रयाग : जखोली विकासखंड की बड़मा पट्टी स्थित थाती गांव में शुक्रवार को घंड़ियाल देवता मंदिर के पास तारबाड़ में फंसे जंगली भालू की घटना के बाद शनिवार को भी स्थिति को लेकर ग्रामीण सतर्क बने हुए हैं। शुक्रवार सुबह भालू के फंसने की सूचना पर वन विभाग की टीम और पशुपालन विभाग के चिकित्सक मौके पर पहुंचे थे। करीब ग्यारह बजे भालू को ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन तारबाड़ काटने के दौरान भालू असंतुलित होकर नीचे की ओर लुढ़क गया और हल्का होश आने पर जंगल की ओर चला गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र में भालू की बढ़ती गतिविधियों को लेकर चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि पहले भी आसपास के जंगलों में भालू की मौजूदगी देखी जाती रही है, ऐसे में इस घटना के बाद सतर्कता और बढ़ा दी गई है। शनिवार को ग्राउंड जीरो पर की गई रिपोर्टिंग के दौरान ग्राम प्रधान विपिन रौथाण और सरपंच धर्मेंद्र रावत ने वन विभाग से क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाने की मांग की और भालू की लोकेशन पर नजर रखने को कहा। वन विभाग के एसडीओ दिवाकर पंत ने बताया कि रेस्क्यू के दौरान निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया था और फिलहाल भालू की मूवमेंट पर निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों से भी सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से जंगल की ओर न जाने की अपील की गई है। वही ग्रामीणों का कहना है कि भालू आक्रमक हो गया है इसे तुरंत वन विभाग पकड़कर ले जाये अन्यथा बड़ा खतरा बना रहेगा।

  • Related Posts

    अजयबीर भण्डारी का पहला वार, सीधा विकास पर प्रहारजाबरी–केड़ा मल्ला मार्ग पर निरीक्षण, जल्द पूरा करने के निर्देश से बढ़ी उम्मीदें

    रुद्रप्रयाग। जिला पंचायत सदस्य कंडारा अजयबीर सिंह भण्डारी के शपथ ग्रहण के महज दो दिन के भीतर ही क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर हलचल तेज हो गई है। शपथ…

    केदारघाटी में सुलगता आक्रोश…महिलाएं सड़कों पर, शराब के खिलाफ बड़ा ऐलान

    रुद्रप्रयाग : जनपद रुद्रप्रयाग की केदारघाटी में इन दिनों शराब के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा खुलकर सामने आ गया है। ग्राम सभा मैखंडा में महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *