गांवों की आवाज लेकर डीएम के दरबार पहुंचे प्रधान,पंचायतों की अड़चनें दूर करने को रखीं 8 सूत्रीय मांगें..

रुद्रप्रयाग। ग्राम पंचायतों एवं ग्राम प्रधानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर प्रधान संगठन ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पंचायतों के कार्यों में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों का शीघ्र समाधान करने की मांग की गई।

प्रधान संगठन ने VB Gram G में ऑफलाइन हाजिरी की सुविधा उपलब्ध कराने, फेस मिसमैच की समस्या का समाधान करने तथा हाजिरी दर्ज करने की निर्धारित सीमा को 500 मीटर तक बढ़ाने की मांग की। साथ ही ग्राम प्रधानों एवं मेटों को VB Gram G का उचित प्रशिक्षण दिए जाने की मांग रखी गई।

ज्ञापन में आपदा से हुए नुकसान का तत्काल सर्वे कराकर प्रभावित कार्यों को कार्ययोजना में शामिल करने, ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए कनिष्ठ अभियंताओं (जेई) की संख्या बढ़ाने तथा ग्राम प्रधानों एवं संबंधित लोगों को दिए गए प्रशिक्षण का मानदेय एवं प्रशिक्षण व्यय शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग भी की गई।

इसके अलावा श्रम कार्ड बनाने के लिए सभी सीएससी केंद्रों को अधिकृत करने तथा जॉब कार्ड में ठेकेदार के स्थान पर ग्राम प्रधान का प्रमाण-पत्र स्वीकार करने की व्यवस्था किए जाने की मांग की गई। प्रधान संगठन ने कहा कि इन व्यवस्थाओं से ग्रामीणों को अनावश्यक परेशानी से राहत मिलेगी और पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को गति मिलेगी।

प्रधान संगठन जखोली के ब्लॉक अध्यक्ष अजय पुंडीर ने कहा कि ग्राम पंचायतों के सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के लिए इन समस्याओं का शीघ्र समाधान जरूरी है। संगठन ने जिला प्रशासन से मांगों पर सकारात्मक एवं त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

  • Related Posts

    चारधाम यात्रा में बढ़ती भीड़ पर आयुक्त अलर्ट, धामवार बनेगी क्राउड मैनेजमेंट की रणनीति।

    रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने अधिकारियों को अलर्ट किया है। रुद्रप्रयाग दौरे पर…

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…

    रुद्रप्रयाग। शहर में 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मयाली क्षेत्र के ग्राम कंडाई निवासी संदीप सिंह केतुरा, पुत्र उम्मेद सिंह केतुरा, का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चारधाम यात्रा में बढ़ती भीड़ पर आयुक्त अलर्ट, धामवार बनेगी क्राउड मैनेजमेंट की रणनीति।

    चारधाम यात्रा में बढ़ती भीड़ पर आयुक्त अलर्ट, धामवार बनेगी क्राउड मैनेजमेंट की रणनीति।

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…

    भीमचूला आंगनबाड़ी केंद्र में सजा पोषण का रंग, गोद भराई से अन्नप्राशन तक हुए कार्यक्रम

    भीमचूला आंगनबाड़ी केंद्र में सजा पोषण का रंग, गोद भराई से अन्नप्राशन तक हुए कार्यक्रम

    सियाचिन में शहीद हुए नायक गजेंद्र सिंह के नाम पर हुआ सड़क का नामकरण,अब सणगू मोटर मार्ग शहीद नायक गजेंद्र सिंह के नाम से जाना जाएगा…

    सियाचिन में शहीद हुए नायक गजेंद्र सिंह के नाम पर हुआ सड़क का नामकरण,अब सणगू मोटर मार्ग शहीद नायक गजेंद्र सिंह के नाम से जाना जाएगा…

    सोनप्रयाग में 10 पेटी अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार,चेकिंग के दौरान कार से मिली शराब, वाहन सीज…

    सोनप्रयाग में 10 पेटी अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार,चेकिंग के दौरान कार से मिली शराब, वाहन सीज…