केदारनाथ विधायक से मिला भाजपा अनु०मोर्चा,रुके विकास कार्यों पर उठाए मुद्दे,मौके पर ही अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश।

रुद्रप्रयाग में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों ने केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्रीय विकास और संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। ऊखीमठ स्थित विधायक आवास पर आयोजित इस मुलाकात में मोर्चा के जिला अध्यक्ष हर्ष लाल के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने विधायक को स्मृति चिन्ह भेंट किया और परिचयात्मक बैठक के दौरान क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।

बैठक में जिला महामंत्री देवेंद्र प्रसाद ने केदारनाथ विधानसभा के अंतर्गत अनुसूचित जाति ग्राम सभाओं में चल रहे विकास कार्यों में आ रही बाधाओं को प्रमुखता से उठाया। इस पर विधायक आशा नौटियाल ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत की और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र के सामूहिक विकास कार्य उनकी प्राथमिकता हैं और किसी भी ग्रामसभा में रुके कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा।

इस दौरान संगठनात्मक मजबूती और जनसेवा को और प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में हर्ष लाल, देवेंद्र प्रसाद, अमित टम्टा, संजय मनवाल, दलीप लाल, सुषमा देवी, मानेंद्र कुमार, अनिल कुमार, मीरा देवी, देवेश्वरी देवी, राजपाल लाल, मयंक कुमार, अनिल बुरियाल, मिथिला देवी और शिवम कुमार सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जयकण्डी में चौपाल से विकास की नींव,रात्रि प्रवास में बना भरोसे का माहौल,गांव की चौपाल में गूंजा विकास का एजेंडा,अजयबीर भंडारी ने दिया भरोसा..

    रुद्रप्रयाग जनपद के ग्राम सभा आशों जयकण्डी में जिला पंचायत सदस्य कंडारा वार्ड-11 अजयबीर सिंह भंडारी के रात्रि प्रवास कार्यक्रम के दौरान गांव के सर्वांगीण विकास को लेकर व्यापक चर्चा…

    केदारनाथ यात्रा से पहले अलर्ट:हेलीकॉप्टर टिकट के नाम पर ठग सक्रिय,साइबर ठगों का नया जाल, यात्रा बुकिंग में जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी..

    रुद्रप्रयाग : आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 से पहले प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए अहम साइबर एडवाइजरी जारी करते हुए हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर बढ़ रही ठगी से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *