रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: गुप्तकाशी निवासी 21 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

रुद्रप्रयाग में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अशुल (21 वर्ष) पुत्र विनोद, निवासी ग्राम कोठड़ा (गुप्तकाशी) के रूप में हुई है।

मंगलवार को दोपहर करीब 2:15 बजे आपदा कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग को सूचना मिली कि सम्राट होटल से कोठली गांव जाने वाले पैदल मार्ग पर, पुल से लगभग 3 किलोमीटर ऊपर स्थित छोटी नदी में नहाते समय एक युवक डूब गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और जल पुलिस की टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना हुईं।

घटनास्थल पर पहुंचकर टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और काफी प्रयासों के बाद तालाबनुमा हिस्से में डूबे युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

रेस्क्यू ऑपरेशन में डीडीआरएफ मुख्यालय के 3 जवान, एसडीआरएफ रतूड़ा के 6 जवान और जल पुलिस के 6 जवान शामिल रहे। शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    केदारनाथ में 2027 के लिए भाजपा टिकट की चर्चाएं शुरू, कई नामों पर मंथन तेज…..

    रुद्रप्रयाग। वर्ष 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव भले अभी दूर हों, लेकिन केदारनाथ विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के संभावित प्रत्याशियों को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज होने…

    7 अगस्त को रुद्रप्रयाग के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद,मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जारी किए आदेश।

    रुद्रप्रयाग । भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 7 अगस्त को जनपद रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तीव्र से अति तीव्र वर्षा होने की संभावना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *