रुद्रप्रयाग को नया जिलाधिकारी: विशाल मिश्रा संभालेंगे जिम्मेदारी

रुद्रप्रयाग जनपद को नया जिलाधिकारी मिलने जा रहे हैं। उत्तराखंड कैडर के आईएएस अधिकारी विशाल मिश्रा को जनपद रुद्रप्रयाग का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक फेरबदल के तहत यह नियुक्ति की गई है।

विशाल मिश्रा वर्तमान में गढ़वाल मंडल विकास निगम लिमिटेड (GMVN) के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। आईआईटी कानपुर से एम.टेक. (जल संसाधन इंजीनियरिंग) की डिग्री प्राप्त मिश्रा इससे पूर्व हल्द्वानी नगर निगम में नगर आयुक्त तथा उधम सिंह नगर में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात रह चुके हैं।

जल प्रबंधन से जुड़ी परियोजनाओं में उनके कार्यों को पहचान मिली है, जिसमें कोसी नदी पुनरुद्धार और तालाब पुनरुद्धार कार्यक्रम शामिल हैं। रुद्रप्रयाग में कार्यभार ग्रहण की औपचारिकताएं शीघ्र पूरी होने की संभावना है।

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग में संध्याकालीन सघन चेकिंग अभियान, हर कोतवाली क्षेत्र में कड़ी निगरानी, यात्रा सीजन से पहले पुलिस अलर्ट, संदिग्धों और वाहनों की गहन जांच तेज..

    रुद्रप्रयाग जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर के निर्देशन में पूरे जिले में संध्याकालीन सघन चेकिंग अभियान…

    बैंजी में पुलिस की रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से सीधा संवाद—गौरा शक्ति ऐप, 1098 हेल्पलाइन और ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ को लेकर किया.

    रुद्रप्रयाग में पुलिस और जनता के बीच संवाद को मजबूत बनाने के लिए चलाए जा रहे “अभियान प्रहरी पड़ाव” के तहत 29 मार्च 2026 को अगस्त्यमुनि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *