बैंजी में पुलिस की रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से सीधा संवाद—गौरा शक्ति ऐप, 1098 हेल्पलाइन और ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ को लेकर किया.

रुद्रप्रयाग में पुलिस और जनता के बीच संवाद को मजबूत बनाने के लिए चलाए जा रहे “अभियान प्रहरी पड़ाव” के तहत 29 मार्च 2026 को अगस्त्यमुनि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बैंजी में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर सुनकर समाधान की पहल की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक गुमान सिंह ने की, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया।

चौपाल के दौरान पुलिस टीम ने गांव में भूमि व दीवानी विवादों की जानकारी ली, हालांकि कोई गंभीर विवाद सामने नहीं आया। साथ ही महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गौरा शक्ति ऐप और हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गई तथा घरेलू हिंसा और बाल विवाह जैसी कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया।

नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत ग्रामीणों से मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों की गोपनीय सूचना देने की अपील की गई। साइबर अपराधों से बचाव के लिए क्षेत्र में ‘साइबर मित्र’ नामित कर उसका संपर्क साझा किया गया, ताकि ठगी की स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके।

इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गांव के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर CCTV कैमरे लगाने, ग्राम सुरक्षा समितियों को सक्रिय करने और बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के लिए ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत सहयोग मांगा गया। अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों की सूची तैयार कर उनकी सुरक्षा और सहायता का भरोसा भी दिलाया गया।

पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर की इस पहल का उद्देश्य गांव-गांव तक पहुंचकर जनसंवाद बढ़ाना, समस्याओं का पारदर्शी समाधान करना और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना है।

  • Related Posts

    तुंगनाथ-चंद्रशिला में गिरी आकाशीय बिजली, दो लोग चपेट में,SDRF-DDRF की टीमें राहत-बचाव के लिए रवाना..

    चंद्रशिला तुंगनाथ क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों के प्रभावित होने की सूचना सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और राहत एजेंसियां अलर्ट…

    कम उम्र में विवाह की तैयारी पर प्रशासन सख्त, परिवारों को दी कानूनी चेतावनी,रुद्रप्रयाग में बाल संरक्षण टीम की तत्परता, काउंसलिंग से सुलझा संवेदनशील मामला..

    रुद्रप्रयाग । जनपद रुद्रप्रयाग में बाल विवाह रोकथाम एवं बाल संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत जिला प्रशासन ने एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *