रुद्रप्रयाग में संध्याकालीन सघन चेकिंग अभियान, हर कोतवाली क्षेत्र में कड़ी निगरानी, यात्रा सीजन से पहले पुलिस अलर्ट, संदिग्धों और वाहनों की गहन जांच तेज..

रुद्रप्रयाग जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर के निर्देशन में पूरे जिले में संध्याकालीन सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत हर स्तर पर निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी गई है।
आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आगामी यात्रा सीजन को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा जनपद के सभी कोतवाली क्षेत्रों—रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, गुप्तकाशी और सोनप्रयाग में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत प्रमुख बैरियरों और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की सख्त निगरानी देखी जा रही है। खासतौर पर देर शाम घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की जा रही है, ताकि किसी भी संभावित अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार और तस्करी में लिप्त लोगों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। बिना हेलमेट वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग और नशे में ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए जा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने सभी पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चेकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि वे पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

रुद्रप्रयाग पुलिस लगातार सतर्कता के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध मुक्त जनपद के संकल्प को पूरा करने में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    केदारनाथ में 2027 के लिए भाजपा टिकट की चर्चाएं शुरू, कई नामों पर मंथन तेज…..

    रुद्रप्रयाग। वर्ष 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव भले अभी दूर हों, लेकिन केदारनाथ विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के संभावित प्रत्याशियों को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज होने…

    7 अगस्त को रुद्रप्रयाग के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद,मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जारी किए आदेश।

    रुद्रप्रयाग । भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 7 अगस्त को जनपद रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तीव्र से अति तीव्र वर्षा होने की संभावना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *