बसुकेदार के अरुण चमोला की अनोखी पहल,पहाड़ में ही खड़ा किया रोजगार का सफल मॉडल।मालतोली से भटवाड़ीसैंण तक सफलता की कहानी,अब पहाड़ के काम आ रही पानी और जवानी।

रुद्रप्रयाग : पहाड़ों में अक्सर कहा जाता रहा है कि “पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी, पहाड़ के काम नहीं आती”, लेकिन रुद्रप्रयाग जनपद के बसुकेदार निवासी अरुण चमोला ने इस कहावत को बदलने की ठान ली—और अब उनकी मेहनत एक मिसाल बन चुकी है।

वर्ष 2018 में अगस्त्यमुनि विकासखंड के मालतोली गांव से एक छोटे से वाटर प्लांट की शुरुआत करने वाले अरुण चमोला ने सीमित संसाधनों के बावजूद बड़ा सपना देखा। शुरुआत में स्थानीय स्तर पर पानी की सप्लाई कर उन्होंने न सिर्फ अपने लिए स्वरोजगार का रास्ता बनाया, बल्कि गांव के अन्य लोगों को भी रोजगार से जोड़ा।
अब इस पहल को नया विस्तार मिला है। जिला प्रशासन के सहयोग से उनका वाटर प्लांट मिनी औद्योगिक संस्थान भटवाड़ीसैंण में स्थापित किया गया है, जिससे उत्पादन क्षमता और वितरण क्षेत्र दोनों बढ़ गए हैं। आज इस प्लांट में अरुण चमोला के परिवार के साथ-साथ तीन स्थानीय महिलाएं भी काम कर रही हैं, जिन्हें अपने घर के पास ही सम्मानजनक रोजगार मिला है।
जहां पहले पहाड़ों में पानी की सप्लाई मुख्य रूप से मैदानी क्षेत्रों से होती थी, वहीं अब अरुण चमोला जैसे युवा इस धारणा को बदल रहे हैं। उनका प्लांट रुद्रप्रयाग के साथ-साथ चमोली जनपद तक पानी की आपूर्ति कर रहा है। खास बात यह है कि आगामी यात्रा सीजन में वे चारधाम यात्रा मार्गों पर भी अपने उत्पाद की बिक्री की योजना बना रहे हैं।
स्थानीय कामगारों में इस पहल को लेकर खासा उत्साह है। उनका कहना है कि गांव में ही रोजगार मिलने से न केवल आर्थिक स्थिति सुधर रही है, बल्कि पलायन पर भी रोक लगने की उम्मीद जगी है।
अरुण चमोला की यह पहल साबित करती है कि अगर मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति हो, तो पहाड़ों में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं। जो पानी और जवानी कभी पहाड़ के लिए बेकार समझी जाती थी, आज वही पहाड़ की ताकत बनकर उभर रही है।

  • Related Posts

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में श्री केदारनाथ धाम भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ विकास प्राधिकरण (केडीए) के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…