रुद्रप्रयाग जनपद में अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 2 मार्च को कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने चौकी दुर्गाधार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 24 अद्धे और 3 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त भ्यूराज सिंह नेगी पुत्र स्वर्गीय गुलाब सिंह, निवासी ग्राम बदरी कोट (सेम), पोस्ट मयकोटी, जनपद रुद्रप्रयाग बताया गया है। उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार नियमित चेकिंग के दौरान आरोपी के कब्जे से शराब बरामद हुई।
जनपद पुलिस ने कहा है कि अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।





